अंतरिक्ष में रहना ही अपने आप में बड़ी चुनौती है, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि वहां योग भी किया जा सकता है? सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) के अंदर योग करती नजर आ रही हैं. सबसे हैरानी की बात यह है कि वहां Gravity नहीं होने की वजह से वह जमीन पर नहीं, बल्कि हवा में तैरते हुए योग करती दिखाई देती हैं. यह अनोखा वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है.
अंतरिक्ष में हर शाम 30 मिनट करती हैं योग
वायरल वीडियो में यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरिक्ष यात्री सोफी एडेनोट अंतरिक्ष स्टेशन के अंदर ‘यिन योग’ करती नजर आती हैं. उन्होंने बताया कि वह हर दिन का काम खत्म होने के बाद करीब 30 मिनट तक योग करती हैं, ताकि शरीर और दिमाग को आराम मिल सके. पृथ्वी की तरह वहां जमीन का सहारा नहीं होता, इसलिए उन्हें दीवार पर लगे हैंडल, पैरों के सहारे और शरीर के संतुलन की मदद से योग करना पड़ता है.
हवा में तैरते हुए किए योग के आसन
वीडियो में देखा जा सकता है कि सोफी अलग-अलग योगासन करती हैं और इस दौरान उनका शरीर हवा में तैरता रहता है. बिना गुरुत्वाकर्षण के संतुलन बनाना आसान नहीं होता, लेकिन वह बड़े आराम से योग करती नजर आती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही वह एक और वीडियो शेयर करेंगी, जिसमें बताएंगी कि अंतरिक्ष में योग कैसे किया जाता है और वहां शरीर किस तरह काम करता है.
सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग सोफी की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे “जादुई” और “बेहद खूबसूरत” बताया. कुछ लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बार किसी को अंतरिक्ष में योग करते देखा है. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि वे जानना चाहते हैं कि बिना जमीन के सहारे योग करना आखिर कैसा महसूस होता होगा. वीडियो को लोग लगातार पसंद और शेयर कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा’… कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.