किआ सिरोस ईवी की इंडियन मार्केट में एंट्री हो गई है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक एसयूवी 526 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करती है। इसमें आपको 30 इंच का ट्रिनिटी डिस्प्ले भी मिलेगा।
कीमत और वेरिएंट
किआ सिरोस ईवी की 42kWh बैटरी वाले HTK वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। वहीं, 51.4kWh Extended Range (ER) मॉडल की शुरुआती कीमत 16.99 लाख रुपये रखी गई है। इसका टॉप मॉडल X-Line ER 19.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा। कंपनी इसे HTK, HTK+, HTX, HTK+ ER, HTX ER, HTX+ ER और X-Line ER समेत टोटल सात वेरिएंट में ऑफर कर रही है, ताकि ग्राहक अपने बजट और जरूरत के हिसाब से बेस्ट ऑप्शन चुन सकें।
पेट्रोल और डीजल मॉडल जैसा ओवरऑल लुक
नई सिरोस ईवी का ओवरऑल डिजाइन ICE (पेट्रोल-डीजल) मॉडल जैसा ही रखा गया है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। एसयूवी में Closed Digital Tiger Face ग्रिल, नए डिजाइन के बंपर, आइस क्यूब एलईडी हेडलैंप, Star Map LED लाइटिंग, एयरो-ऑप्टिमाइज्ड अलॉय व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल्स दिए गए हैं। कंपनी इस एसयूवी को 9 एक्सटीरियर कलर ऑप्शन में लेकर आई है। इनमें मैट ग्रेफाइट रंग केवल टॉप X-Line वेरिएंट में मिलेगा।
30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले वाला प्रीमियम केबिन
केबिन का लेआउट नॉर्मल सिरोस जैसा है, लेकिन इसमें कई प्रीमियम फीचर्स ऐड किए गए हैं। सबसे बड़ी खूबी 30-इंच ट्रिनिटी डिस्प्ले है, जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम और क्लाइमेट कंट्रोल इंटरफेस एक साथ दिए गए हैं। इसके अलावा इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, 8-स्पीकर Harman Kardon साउंड सिस्टम, आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, एम्बिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर और 16 लीटर का फ्रंक ट्रंक भी मिलता है।
526KM तक की रेंज
Kia Syros EV दो बैटरी ऑप्शन – 42kWh बैटरी पैक ( क्लेम्ड रेंज 443 किलोमीटर) और 51.4kWh बैटरी पैक ( क्लेम्ड रेंज 526 किलोमीटर) के साथ आती है। 526 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज के साथ सिरोस ईवी अपने सेगमेंट की पहली इलेक्ट्रिक SUV बन गई है, जो 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज ऑफर करती है। बड़े बैटरी पैक वाला मॉडल 0 से 100 kmph की रफ्तार सिर्फ 8.1 सेकेंड में पकड़ सकता है। वहीं, 100kW DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 10% से 80% तक केवल 39 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।
गजब की सेफ्टी
सेफ्टी के लिए सिरोस ईवी में 6 एयरबैग, 16 ऑटोनॉमस फंक्शन वाला Level-2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, चारों तरफ पार्किंग सेंसर, ESC, हिल-स्टार्ट असिस्ट, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
