Xiaomi 18 Fold को चीन में 7.58-इंच फोल्डेबल डिस्प्ले, 200MP Leica कैमरा और 6000mAh बैटरी जैसे दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Xring O3 चिपसेट और 200MP कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए Xiaomi ने अपने नए 3nm Xring O3 AI फ्लैगशिप प्रोसेसर का इस्तेमाल किया है। इसमें 16GB तक RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है। टॉप वेरिएंट में LPDDR6 RAM दी गई है। फोन Android 17 आधारित HyperOS 4 पर चलता है। फोन में Leica-backed ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 200MP का मेन कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है।
200MP मेन कैमरे में f/1.7 अपर्चर और OIS मिलता है। पेरिस्कोप कैमरा 3.5x ऑप्टिकल जूम और 7x ऑप्टिकल-क्वालिटी जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में अंदर और बाहर दोनों तरफ 16MP कैमरे दिए गए हैं।
6000mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Xiaomi 18 Fold में 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है। यह 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोल्डेबल फोन के हिसाब से इतनी बड़ी बैटरी इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए खास बनाती है। फोन की मोटाई अनफोल्ड होने पर सिर्फ 5.02mm और फोल्ड होने पर 10.68mm है। इसका वजन 219 ग्राम है। डिवाइस को IP58 और IP59 रेटिंग भी मिली है।
Xiaomi 18 Fold की कीमत
Xiaomi 18 Fold की चीन में शुरुआती कीमत CNY 10,999, यानी करीब 1.55 लाख रुपये रखी गई है। यह कीमत 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। वहीं, टॉप मॉडल में 16GB RAM और 1TB स्टोरेज मिलता है और इसकी कीमत CNY 14,999 यानी लगभग 2.11 लाख रुपये है। इसके अलावा 16GB+1TB कॉन्फिगरेशन में Ceramic Special Edition भी पेश किया गया है, जिसकी कीमत CNY 15,999 यानी करीब 2.25 लाख रुपये है। फोन Black, Nishino Red और Warm Gold White कलर में उपलब्ध होगा।
बता दें, फिलहाल Xiaomi ने Xiaomi 18 Fold को चीन में लॉन्च किया है और भारत में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.