Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Ultra 9 सितंबर को लॉन्च हो सकता है और इसकी कीमत 2 लाख रुपये से ज्यादा होने की उम्मीद है। हालांकि इसके बावजूद कुछ फीचर्स से समझौता करना पड़ सकता है।
हालांकि, करीब 2 लाख रुपये की कीमत वाला यह फोन हर मामले में सबसे ज्यादा फीचर्स देने वाला iPhone नहीं होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन को बेहद पतला रखने के लिए Apple को कुछ लोकप्रिय फीचर्स हटाने पड़ सकते हैं। सबसे बड़ा बदलाव Face ID में देखने को मिल सकता है। माना जा रहा है कि फोल्डेबल डिजाइन की वजह से Face ID के लिए जरूरी हार्डवेयर के बजाय पावर बटन में Touch ID दिया जा सकता है।
कई और फीचर्स से होगा कॉम्प्रोमाइज
कैमरा सिस्टम में भी समझौता होने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Ultra में दो रियर कैमरे मिल सकते हैं, जबकि iPhone Pro मॉडल में मिलने वाला अलग Telephoto कैमरा इसमें नहीं होगा। यानी इतना महंगा फोन खरीदने वाले यूजर्स को Pro Max जैसी कैमरा क्षमता नहीं मिलेगी और बेहतर जूम नहीं मिल पाएगा।
सम्बंधित सुझाव
गायब हो सकता है फोन का Action Button
साथ ही Action Button के भी गायब होने की चर्चा है। फोन के बेहद पतले डिजाइन के कारण Apple ट्रेडिशनल बटन लेआउट में बदलाव कर सकता है। वहीं, डिवाइस में फिजिकल SIM स्लॉट के बजाय केवल eSIM दिए जाने की संभावना भी जताई जा रही है। mmWave 5G सपोर्ट को लेकर भी सीमाएं हो सकती हैं।
फोल्डेबल iPhone की सफलता Apple के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि Samsung इस सेगमेंट में पहले से मजबूत स्थिति में है। Apple का फायदा उसका बड़ा प्रीमियम यूजर बेस और मजबूत ecosystem होगा। अगर कंपनी अपने पहले फोल्डेबल फोन को सफल बनाती है, तो इससे पूरे फोल्डेबल बाजार को तेजी मिल सकती है। इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च के बाद ही कन्फर्म होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.