क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित टेस्ट सीरीज यानी एशेज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड यानी ECB ने एशेज 2027 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 18 जून से 2 अगस्त 2027 तक इंग्लैंड में खेली जाएगी। खास बात यह है कि पिछली बार की तरह इस बार भी मेन्स और वूमेन्स एशेज सीरीज एक साथ आयोजित होंगी, जिससे क्रिकेट प्रशंसकों को लगातार हाई-वोल्टेज मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा।
ट्रेंट ब्रिज से होगा एशेज का आगाज
मेन्स एशेज सीरीज की शुरुआत 18 जून से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर होगी। इसके बाद मुकाबले लॉर्ड्स, एजबेस्टन, साउथेम्प्टन के यूटिलिटा बाउल और आखिर में द ओवल में टेस्ट मैच खेले जाएंगे। ट्रेंट ब्रिज में 2015 के बाद पहली बार एशेज टेस्ट खेला जाएगा। इसी मैदान पर स्टुअर्ट ब्रॉड ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 15 रन देकर 8 विकेट लेकर यादगार प्रदर्शन किया था। वहीं साउथेम्प्टन का यूटिलिटा बाउल पहली बार मेन्स एशेज टेस्ट की मेजबानी करेगा।
सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बेहतर तैयारी का मौका देने के लिए 7 से 10 जून के बीच इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक अभ्यास मैच भी प्रस्तावित किया गया है। पिछली एशेज में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंग्लैंड की 4-1 से हार के बाद तैयारी को लेकर उठे सवालों के मद्देनजर ECB और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया है।
24 जून से वूमेन्स एशेज का आगाज
वूमेन्स एशेज की शुरुआत 24 जून से लीड्स के हेडिंग्ले मैदान पर होने वाले एकमात्र चार दिवसीय टेस्ट से होगी। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन T20 और तीन ODI मुकाबले खेले जाएंगे। 2023 की तरह इस बार भी मेन्स और वूमेन्स एशेज सीरीज साथ-साथ आयोजित की जाएंगी। पिछली बार पुरुष टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ रही थी, जबकि वूमेन्स मल्टी-फॉर्मेट सीरीज 8-8 की बराबरी पर समाप्त हुई थी। हालांकि, दोनों ही मामलों में मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी थी।
इस बीच ECB ने यह भी पुष्टि की है कि 2027 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का फाइनल इस बार लॉर्ड्स के बजाय द ओवल में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा इंग्लैंड के पूरे घरेलू सत्र में पाकिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी इटरनेशनल मुकाबले खेले जाएंगे।
एशेज 2027 का फुल शेड्यूल
- पहला टेस्ट: 18 से 22 जून, नॉटिंघम
- दूसरा टेस्ट: 30 जून से 4 जुलाई, लॉर्ड्स
- तीसरा टेस्ट: 8 से 12 जुलाई, एजबेस्टन
- चौथा टेस्ट: 21 से 25 जुलाई, साउथेम्प्टन
- पांचवां टेस्ट: 29 जुलाई से 2 अगस्त, द ओवल
इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, वूमेन्स एशेज का शेड्यूल
- पहला एशेज टेस्ट मैच: 24 – 27 जून, हेडिंग्ले (लीड्स)
- पहला T20I: 3 जुलाई, ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम)
- दूसरा T20I: 6 जुलाई, किया ओवल (लंदन)
- तीसरा T20I: 9 जुलाई, एमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट ग्राउंड (मैनचेस्टर)
- पहला ODI: 13 जुलाई, यूटिलिटा बाउल (साउथैम्पटन)
- दूसरा ODI: 16 जुलाई, लॉर्ड्स (लंदन)
- तीसरा ODI: 20 जुलाई, एजबेस्टन (बर्मिंघम)
यह भी पढ़ें:
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की डेट का ऐलान, इस बार कहां खेला जाएगा खिताबी मुकाबला
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बांग्लादेश को लगा बड़ा झटका, इबादत हुसैन टेस्ट सीरीज से हुए बाहर
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.