एक्टर करण वाही ने हाल ही में अपनी डेटिंग लाइफ और महिलाओं की इंडिपेंडेंस पर बात की. इसके बाद से उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. करण ने कहा कि उनकी मां की जेनरेशन परेशानियों से अलग तरह से डील करती थीं और आज की जेनरेशन अलग तरह से करती है.
छवि मित्तल संग बातचती में करण ने कहा, ‘जब मेरी मां किसी चीज से परेशान होती थी तो शांत रहती थीं और उसे अपने तरीके से हैंडल करती थी. लेकिन आज के समय में महिलाएं कहती हैं भाड़ में जाओ और सीधा मूवऑन कर लेती हैं.’
ये भी पढ़ें- राम कपूर को ‘ठरकी’ कहने वाले ट्रोल्स पर भड़कीं गौतमी कपूर, बोलीं- वो ऐसे ही हैं, 4-5 हफ्तों के बाद सवाल क्यों?
डेटिंग लाइफ पर करण ने किया रिएक्ट
आगे करण ने अपनी लाइफ का इंसिडेंट शेयर किया. उन्होंने बताया कि वो एक बार में ज्यादा लड़कियों को डेट नहीं करेंगे. वो कंफ्यूज नहीं होना चाहते थे. करण ने ये भी बताया कि बाद में उन्हें ये पता चला था कि वो जिस लड़की को डेट कर रहे थे वो 7 अलग मर्दों को भी डेट कर रही थी. करण ने कहा, ‘मैं ऐसे था कि ठीक है, मतलब मैं आपको जज नहीं कर रहा हूं, लेकिन फिर कैसे, कहां आप इसे रोकोगे?’ आगे करण ने कहा कि वो किसी को जज नहीं कर रहे हैं कि ये बिहेवियर सही है या गलत. लेकिन उन्हें लगता है कि अब महिलाओं में धैर्य कम हो गया है.
मलाइका अरोड़ा के बाद अब लैला मजनू की इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? अफवाहों पर आया रिएक्शन
बता दें कि करण वाही 40 साल के हैं और उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है. करण का नाम एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट के साथ जुड़ा था. लेकिन फिर एक्टर ने उन खबरों को गलत बताया. करण ने जेनिफर को अच्छा दोस्त बताया. इसके अलावा करण का नाम उदिति सिंह के साथ भी जुड़ा था.
करण वाही की जर्नी
बता दें कि करण वाही ने टीवी शो ‘रीमिक्स’ से करियर शुरू किया था. इसके बाद वो शो दिल मिल गए में नजर आए. इस शो ने उन्हें घर-घर में फेमस किया. वो एक्टिंग के साथ-साथ एंकरिंग भी करते हैं. करण ने इंडियन आइडल जूनियर, डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स और इंडिया नेक्स्ट सुपरस्टार होस्ट किए.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.