फॉर्म भरने से पहले पात्रता कर लें चेक
किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ एलएलबी डिग्री प्राप्त की हो। क्लैट पीजी 2026 स्कोर कार्ड और बार काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरुरी है।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार अतिरिक्त आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष से अधिक न हो। आरक्षित श्रेणी से आने वाले उम्मीदवारों को इंडियन आर्मी के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 को ध्यान रखकर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
– सबसे पहले आप ऑफिशियल वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर विजिट करें। इसके बाद वेबसाइट पर ‘Officer Entry Application/ Login’ पर क्लिक करें और फिर ‘Registration’ पर क्लिक करें।
– अगर आप पहले रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं, तो निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरें।
– अब आपके सामने डैशबोर्ड के अंतर्गत ‘ Apply Online’ पर क्लिक करें । जिसके बाद पेज ‘ऑफिसर चयन – ‘Eligibility’ ओपन होगा। इसमें आप सारी जरुरी विवरण को दर्ज कर सकते हैं। व्यक्तिगत जानकारी, संचार विवरण, शिक्षा विवरण और पिछले एसएसबी का विवरण अपनी सभी डिटेल्स सही होने की पुष्टि करने के बाद ही सब्मिट पर क्लिक करें।
– इसके अलावा, उम्मीदवारों को आखिरी दिन ऑनलाइन एप्लीकेशन बंद होने के 30 मिनट बाद रोल नंबर वाली एप्लीकेशन की दो कॉपी निकालने होंगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.