बांग्लादेश ने जीत के साथ जिम्बाब्वे दौरे का समापन किया। मेजबान जिम्बाब्वे को 3 मैचों की T20I सीरीज में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। इस सीरीज का जिम्बाब्वे ने जीत से आगाज किया था, लेकिन दूसरे और तीसरे मैच में जिम्बाब्वे को हार का मुंह देखना पड़ा। बांग्लादेश ने दूसरे मैच में 34 रनों से जीत दर्ज की, जबकि तीसरा और आखिरी मुकाबला 4 विकेट से अपने नाम करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया।
हैमिल्टन मसाकाद्जा का रिकॉर्ड पीछे छूटा
सीरीज का तीसरा मैच भले ही जिम्बाब्वे नहीं जीत सका, लेकिन टीम के कप्तान सिकंदर रजा बड़ा मुकाम हासिल करने में सफल रहे। दरअसल, सिकंदर रजा तीसरे मैच में शिरकत करने के साथ ही जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। ये रजा का 314वां मैच रहा, जिसकी बदौलत उन्होंने हैमिल्टन मसाकाद्जा का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया।
40 साल के रजा ने 2013 में बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे के लिए डेब्यू करने के बाद से 22 टेस्ट, 156 ODI और 136 T20I मैच खेले हैं। बता दें, जिम्बाब्वे की ओर से अब तक सिर्फ 3 खिलाड़ियों ने ही 300 या उससे ज्यादा मैच खेलने का कारनामा किया है। इनमें हैमिल्टन मसाकाद्जा और ब्रेंडन टेलर का नाम शामिल है।
जिम्बाब्वे की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- सिकन्दर रजा – 314
- हैमिल्टन मसाकाद्जा – 313
- ब्रेंडन टेलर – 303
- ग्रांट फ्लावर – 288
- एल्टन चिगुम्बुरा – 281
बांग्लादेश ने सीरीज पर किया कब्जा
T20I सीरीज के तीसरे मैच की बात की जाए, तो क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मैच में बांग्लादेश ने अफ्रीकी टीम के खिलाफ चार विकेट से करीबी जीत हासिल कर तीन मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज के इस निर्णायक मैच में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद जिम्बाब्वे ने अपने 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रनों का ठीक-ठाक स्कोर बनाया, लेकिन ओपनर तंजिद हसन (66*) ने शानदार खेल दिखाते हुए दो गेंदें बाकी रहते ही टीम को जीत दिला दी। इस शानदार प्रदर्शन के लिए तंजिद को प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों अवॉर्ड मिले।
यह भी पढ़ें:
पीएसएल में एक और बवाल, सिकंदर रजा को होटल के अंदर लेकर गए शाहीन अफरीदी, ठोका मोटा जुर्माना
सिकंदर रजा ने तोड़ा रोहित शर्मा का बहुत बड़ा रिकॉर्ड, T20 वर्ल्ड कप में रच दिया नया इतिहास
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.