- Hindi News
- Sports
- Kansas City Shooting Near England Football World Cup Base: 1 Dead, 4 Injured
- कॉपी लिंक
इंग्लैंड ने 18 जून को फीफा 2026 में अपना पहला मैच खेला। टीम ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया।
फुटबॉल वर्ल्ड कप में इंग्लैंड टीम के बेस से 15 मिनट की दूरी पर फायरिंग से एक की मौत और 4 लोग घायल हो गए हैं। अमेरिका के कैनसस सिटी में 22 साल के ऑस्कर सांचेज-मुनोज को घटना का दोषी पाया गया है। हालांकि आधे घंटे के अंदर चार फायरिंग करने के बाद आरोपी फरार है।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात चार अलग-अलग शूटिंग की गई। इन घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हुए हैं। आरोपी के खिलाफ एक लाख डॉलर का वारंट भी जारी किया गया है। इससे पहले 6 जून को भी इंग्लैंड के बेस कैंप से 6 मील दूर फायरिंग हुई थी।

आरोपी ऑस्कर सांचेज-मुनोज अब भी फरार है।
इंग्लैंड टीम के बेस के पास हुई घटना
गोलीबारी की एक घटना प्रॉस्पेक्ट एवेन्यू इलाके में हुई, जो इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग बेस स्वोप सॉकर विलेज से लगभग 15 मिनट की दूरी पर है। इंग्लैंड की टीम कोच थॉमस टुखेल की अगुआई में टीम यहीं अभ्यास कर रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम को उसके होटल से ट्रेनिंग ग्राउंड तक भारी पुलिस सुरक्षा के बीच ले जाया जा रहा है। क्रोएशिया पर 4-2 की जीत के बाद इंग्लैंड टीम कैनसस सिटी लौट चुकी है। रिजर्व खिलाड़ियों का एक बंद दरवाजों के पीछे अभ्यास मैच भी निर्धारित है।

इंग्लैंड के बेस कैंप की तस्वीर।
घर में आग लगी, लेकिन आरोपी नहीं मिला
पुलिस को सूचना मिली थी कि ऑस्कर सांचेज-मुनोज इंडिपेंडेंस इलाके के एक घर में छिपा हुआ है। इसके बाद कई घंटों तक घर की घेराबंदी की गई। कार्रवाई के दौरान मकान में आग लग गई।
आग बुझने के बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली, लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। हालांकि उसकी कार मौके से बरामद हुई है। इसके बाद पूरे इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया गया।
पुलिस बोली- गिरफ्तारी के करीब हैं
कैनसस सिटी पुलिस प्रमुख स्टेसी ग्रेव्स ने कहा, अगर कोई इस व्यक्ति को देखे तो तुरंत 911 पर कॉल करे। हम आरोपी के बेहद करीब हैं और उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।
अर्जेंटीना मैच जा रहे फैंस को ले जा रहा उबर ड्राइवर भी घायल
रिपोर्ट्स के अनुसार, गोलीबारी की घटनाओं में एक उबर ड्राइवर भी घायल हुआ, जो अर्जेंटीना के मैच के लिए जा रहे प्रशंसकों को लेकर जा रहा था। इससे वर्ल्ड कप के दौरान शहर की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
इसी बीच गोलीबारी की घटनाओं के बाद शहर में एक कार दुर्घटना और एक मौत की घटना भी सामने आई। पुलिस पूरे मामले को जोड़कर जांच कर रही है।
इंग्लैंड टीम का समान चोरी हुआ था
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब इंग्लैंड टीम हाल ही में एक चोरी की वारदात का भी सामना कर चुकी है। 14 जून को फ्लोरिडा से ट्रेनिंग बेस भेजे जा रहे सामान को रास्ते में निशाना बनाया गया था।
चोरी हुए सामान में जॉर्डन पिकफोर्ड के फुटबॉल बूट्स, साइन की हुई इंग्लैंड जर्सियां, ट्रेनिंग किट, वर्ल्ड कप फुटबॉल, स्पीकर और अन्य सामान शामिल थे। बाद में इनमें से अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया। पढ़ें पूरी खबर…

6 जून को भी फायरिंग हुई थी
6 जून को भी स्वोप सॉकर विलेज ट्रेनिंग बेस से करीब चार मील दूर गोलीबारी में नौ लोग घायल हो गए थे। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया था कि घटना का वर्ल्ड कप या इंग्लैंड टीम से कोई संबंध नहीं था और सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर थी।
कैनसस सिटी के पुलिस अधिकारियों ने इंग्लैंड टीम और वर्ल्ड कप से जुड़े सभी कार्यक्रमों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तैनात कर दी हैं।
खराब मौसम ने भी बढ़ाई मुश्किलें
इंग्लैंड टीम के कैनसस सिटी के दौरान खराब मौसम भी चिंता का कारण बना हुआ है। हाल के दिनों में तेज तूफान और 80 मील प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई थी।
नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी थी। इलाके में टॉरनेडो सायरन भी बजाए गए थे।
इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराया
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-L मुकाबले में इंग्लैंड ने क्रोएशिया को 4-2 से हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया। इंग्लैंड के कप्तान हैरी केन ने दो गोल किए, जबकि जूड बेलिंगहम और मार्कस रैशफोर्ड ने एक-एक गोल दागा।

स्ट्राइकर हैरी केन इंग्लिश प्लेयर्स के साथ जश्न मानते हुए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
