हार्दिक पांड्या की IPL 2027 में टीम कौन सी होगी? उनके मुंबई इंडियंस छोड़ने की अफवाहों ने फिर जोर पकड़ लिया है. पहले उन्हें ट्रेड करने की रेस में सिर्फ चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स शामिल थीं, लेकिन अब खबर है कि 5 टीमों को हार्दिक में दिलचस्पी है. इनमें दिल्ली कैपिटल्स तक शामिल है और वह अपने एक मार्की प्लेयर को छोड़ने को तैयार है.
क्रिकबज के अनुसार एक तरफ चेन्नई सुपर किंग्स की पहली प्राथमिकता हेड कोच की पोजीशन को भरने की है, उसके बाद वे हार्दिक पांड्या या किसी खिलाड़ी को ट्रेड करने की संभावना पर विचार करेंगे. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स को भई हार्दिक में दिलचस्पी है.
कौन किस हद तक जाने को तैयार?
दिल्ली कैपिटल्स- इसी रिपोर्ट अनुसार दिल्ली कैपिटल्स भी हार्दिक पांड्या में दिलचस्पी दिखा सकती है. इसके लिए वह अक्षर पटेल को MI के साथ ट्रेड कर सकती है. पिछले कुछ सालों में मुंबई का स्पिन गेंदबाजी अटैक बहुत मजबूत नहीं रहा है, अक्षर के आने से वह समस्या दूर हो सकती है और उनके पास लीडरशिप की काबिलियत भी है.
लखनऊ सुपर जायंट्स- लखनऊ सुपर जायंट्स के पास मिचेल मार्श के रूप में वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर है, लेकिन वे IPL में कम ही गेंदबाजी करते हैं. LSG में निकोलस पूरन को इस संभावित ट्रेड का हिस्सा बनते देखा जा सकता है. यानी हार्दिक के बदले निकोलस पूरन मुंबई इंडियंस में जा सकते हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि उनका पहला टारगेट हेड कोच नियुक्त करना है, जो स्टीफन फ्लेमिंग के जाने से खाली हुआ है. मगर पहले अटकलें लगाई जाती रही हैं कि हार्दिक के बदले CSK को किन्हीं 2 खिलाड़ियों को छोड़ना पड़ सकता है. इसके लिए शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे और डेवाल्ड ब्रेविस के नाम भी सामने आए थे.
यह भी पढ़ें: सरफराज की टीम इंडिया में वापसी पर पिता हुए भावुक, कहा- कई रातों के बाद…
कोलकाता नाइट राइडर्स- कोलकाता नाइट राइडर्स 25.2 करोड़ में खरीदे गए कैमरून ग्रीन को रिलीज कर सकती है, लेकिन वह MI के लिए फायदे का सौदा नहीं रहेगा. अगले साल IPL के ठीक बाद एशेज सीरीज खेली जाएगी, ऐसे में कैमरून ग्रीन की आईपीएल में उपलब्धता सवालों के घेरे में होगी.
राजस्थान रॉयल्स- राजस्थान रॉयल्स के पास रवींद्र जडेजा, सैम कर्रन, डोनोवन फरेरा और दासुन शनाका के रूप में विश्व स्तरीय ऑलराउंडर खिलाड़ियों की लंबी लिस्ट है. मगर बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या के लिए यशस्वी जायसवाल को रिलीज करने पर विचार कर सकती है.
यह भी पढ़ें:
अजिंक्य रहाणे की रिटायरमेंट पर चौंक गए थे सचिन तेंदुलकर, हुआ बड़ा खुलासा
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.