साउथ अफ्रीका की टीम इस महीने के अंत में नामीबिया का दौरा करेगी। इस दौरे पर दोनों टीमें आपस में पहले टी20 सीरीज और उसके बाद वनडे सीरीज खेलेगी। नामीबिया दौरे के लिए साउथ अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टी20 सीरीज में ब्योर्न फोर्टुइन टीम की अगुवाई करेंगे। मार्को जेनसेन के जुड़वा भाई डुआन जेनसेन को पहली बार साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल किया गया है।
बीजोर्न फोर्टुइन करेंगे टीम की कप्तानी
दक्षिण अफ्रीका की इस नई और युवा टीम की कमान बाएं हाथ के स्पिनर बीजोर्न फोर्टुइन को सौंपी गई है। यह टीम पहले टी20 ट्राई सीरीज खेलेगी और इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे के लिए टीम के कई मुख्य खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। डुआन जेनसेन के अलावा ईथान बॉश भी ऐसे दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्होंने अभी तक कोई टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है। ईथान बॉश, कॉर्बिन बॉश के भाई हैं।
तीन खिलाड़ियों को मिली पहली बार वनडे टीम में जगह
कॉनर एस्टरहुइजेन, जॉर्डन हरमन और न्कोबानी मोकोएना को भी पहली बार वनडे टीम में चुना गया है। जॉर्डन ने मार्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ T20I में डेब्यू किया था, लेकिन पहले ही मैच में चोटिल हो गए थे। साउथ अफ्रीका के लिए अब तक उनका यही एकमात्र मैच रहा है। उनके भाई, विकेटकीपर-बल्लेबाज रुबिन को भी टीम में शामिल किया गया है।
शुकरी कॉनराड ने टीम में चयन को लेकर क्या कहा?
कोच शुकरी कॉनराड ने टीम सेलेक्शन को लेकर कहा कि इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का नया अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कॉनर और नकोबानी ने अपनी बेहतरीन क्षमता दिखाई थी। हालांकि उस सीरीज के पहले ही मैच में जॉर्डन चोटिल हो गए थे, इसलिए उन्हें इस स्तर पर दोबारा खेलते देखना काफी खुशी की बात होगी। कॉनराड ने आगे कहा कि इस दौरे से घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए भी आगे बढ़ने के रास्ते खुले हैं, जिनमें ऑलराउंडर डुआन जानसेन भी शामिल हैं। इसके अलावा, ब्योर्न फॉर्च्यून एक अनुभवी खिलाड़ी और काबिल कप्तान हैं, और उन पर इस पूरी टीम की जिम्मेदारी संभालने का पूरा भरोसा है।
नामीबिया के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका का स्क्वॉड: ब्योर्न फोर्टुइन, ईथन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, कॉनर एस्टरहुइजन, जॉर्डन हरमन, रुबिन हरमन, डुआन जेनसेन, क्वेना मफाका, मोकोएना, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, लुथो सिपामला, जेसन स्मिथ और प्रेनेलन सुब्रेयन
यह भी पढ़ें
दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर अभिषेक पोरेल गिरफ्तार, मेडिकल स्टूडेंट ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के लिए शुरू की जोरदार तैयारी, सिर्फ डिफेंस पर कर रहे हैं फोकस
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.