चकेरी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश गौरव जैन के खिलाफ कानपुर पुलिस ने मंगलवार को सख्त कार्रवाई करते हुए उसका कई किलोमीटर लंबा पैदल मार्च कराया। जिन गलियों और मोहल्लों में कभी गौरव जैन का दबदबा माना जाता था और जहां उसके नाम से लोग सहमे रहते थे, उन्हीं रास्तों से पुलिस उसे पैदल लेकर निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पुलिस की मौजूदगी में घायल बदमाश का बदला हुआ अंदाज भी देखने को मिला। कानपुर पुलिस ने इससे पहले भी ऐसा ही किया था।
सोमवार सुबह चकेरी पुलिस से हुई थी मुठभेड़
सोमवार रात करीब 9 बजे चकेरी पुलिस और गौरव जैन के बीच मुठभेड़ हुई थी। पुलिस के मुताबिक खुद को घिरता देख गौरव जैन ने पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इस दौरान दरोगा अनीश सिंह बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें गौरव जैन के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल होने के बाद उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक स्कूटी, दो खोखे और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। जिसके बाद देर रात उसे काशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने दिया अपराधियों को सख्त संदेश
मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने घायल बदमाश को सुरक्षा घेरे में उसके प्रभाव वाले इलाकों में पैदल घुमाया। यह परेड संकरी गलियों से लेकर मुख्य मार्गों तक कराई गई। जिन रास्तों पर कभी उसके नाम का खौफ बताया जाता था, वहीं अब वह पुलिस के बीच लंगड़ाते हुए चलता दिखाई दिया। रास्ते भर लोग इस कार्रवाई को देखने के लिए जमा रहे और पुलिस अपराध के खिलाफ अपना सख्त संदेश देती रही।
लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया वीडियो
परेड के दौरान एक ऐसा दृश्य भी सामने आया जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। पुलिस की निगरानी में चलते हुए गौरव जैन कई जगह यह कहते हुए सुनाई दिया कि “अब अपराध नहीं करूंगा।” प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह हाथ जोड़कर अपनी गलती स्वीकार करता भी नजर आया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन में भी रिकॉर्ड किया।
ऐसी ही कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। उद्देश्य केवल गिरफ्तारी करना नहीं, बल्कि यह स्पष्ट संदेश देना है कि अपराध करके कोई भी व्यक्ति कानून से बच नहीं सकता। जिन इलाकों में अपराधियों ने डर का माहौल बनाया है, वहां पुलिस कानून का राज स्थापित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है।
पुलिस कर रही है गौरव जैन के मामलों की जांच
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया। लोगों का कहना था कि जिस बदमाश के नाम से कभी लोग रास्ता बदल लेते थे, उसे उसी इलाके में पुलिस की निगरानी में पैदल चलते देख अपराधियों के हौसले पर बड़ा असर पड़ेगा। पुलिस अब गौरव जैन के आपराधिक रिकॉर्ड, उसके नेटवर्क और उससे जुड़े अन्य मामलों की भी गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में अन्य अपराधियों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
कानपुर में शर्मसार करने वाली घटना, 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी पड़ोसी गिरफ्तार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.