बिजली ठप होने के कारण कई ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकना पड़ा। बिजली पर निर्भरता का असर पहली बार इतने बड़े पैमाने पर महसूस किया गया। देश-दुनिया के इतिहास में 30 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1836: अमेरिका के हवाई में अंग्रेजी का पहला अखबार प्रकाशित हुआ।
1886: देश की पहली महिला विधायक और समाज सुधारक एस. मुथुलक्ष्मी रेड्डी का जन्म। 1930: एनबीसी रेडियो पर डेथ वैली डेज का पहला प्रसारण हुआ। 1942: जर्मन की सेना ने बेलारूस के मिंस्क में 25,000 यहूदियों की हत्या की।
1957: एक्सपोर्ट रिस्क इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन आफ इंडिया (प्राइवेट) लिमिटेड की स्थापना। 1966: इंग्लैंड ने फुटबॉल का विश्वकप पहली बार जीता। 1980: वानुआतु देश को स्वतंत्रता मिली।
2002: कनाडा ने अलकायदा सहित सात समूहों को आतंकवादी संगठन घोषित किया। 2007: चीनी वैज्ञानिकों ने झेंगझाऊ में लगभग 50 लाख साल पुरानी चट्टानों की खोज की। 2012: उत्तरी ग्रिड में खराबी के चलते दिल्ली सहित सात राज्यों में बिजली गुल।
36 करोड़ लोग प्रभावित। 2024: केरल के वायनाड में भूस्खलन में 200 से अधिक लोगों की मौत, कई घायल हुए। 2025: इजराइली हमलों में 46 फलस्तीनी मारे गये।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.