ओडिशा के बालासोर जिले में बाढ़ के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बाढ़ के पानी से डूबी सड़क को पार करने की कोशिश कर रहे एक बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई। इस दौरान तेज बहाव उसकी बाइक को अपने साथ बहा ले गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
बाल-बाल बची बाइक सवार की जान
जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कई सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। इसी बीच एक बाइक सवार ने जलमग्न सड़क को पार करने की कोशिश की। लेकिन सड़क पर बह रहे तेज पानी के कारण वह अपना संतुलन नहीं बना सका। तेज बहाव ने कुछ ही सेकंड में बाइक को अपनी चपेट में ले लिया और मोटरसाइकिल पानी के साथ बह गई। हालांकि, बाइक सवार किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोग भी घबरा गए और पूरी घटना को देखते रह गए।
एक सेकंड में बाइक बह गई, चालक की सांसें थम गईं
इस घटना ने यह साफ कर दिया है कि बाढ़ के दौरान पानी से भरी सड़कों को पार करना कितना खतरनाक हो सकता है। कई बार सड़क के ऊपर बह रहे पानी की गहराई और बहाव का सही अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
देखिए कैसे बाढ़ के पानी में गायब हो गई बाइक-
प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बाढ़ के दौरान जलमग्न सड़कों और रास्तों का इस्तेमाल न करें। लोगों से कहा गया है कि वे केवल सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। मानसून के दौरान लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में अधिकारियों ने लोगों से अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।
लापरवाही की सजा!
बालासोर की यह घटना बाढ़ के समय लापरवाही के खतरों की एक बड़ी चेतावनी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अपनी जान जोखिम में डालकर पानी से भरे रास्तों को पार करने की कोशिश न करें और सुरक्षा को सबसे पहली प्राथमिकता दें।
वहीं, ओडिशा के कालाहांडी जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने ग्रामीण इलाकों में सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां प्रसव पीड़ा से तड़पती गर्भवती को 2 किमी तक स्ट्रेचर पर उठाकर मुख्य सड़क तक ले जाना पड़ा।
(ओडिशा से शुभम कुमार की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें-
‘जीवित समाधि’ का करतब बना मौत का काल, 3 दिन रहा जमीन के अंदर, सर्कस के दौरान युवक की दम घुटने से मौत
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.