हेक्टर की 7वीं सालगिरह पर एमजी इस महीने एसयूवी पर 60 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स दे रही है। इसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉरपोरेट ऑफर और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं। आइए जानते हैं डीटेल।
अगस्त में 60 हजार रुपये तक का फायदा
हेक्टर की 7वीं सालगिरह पर एमजी इस महीने एसयूवी पर 60 हजार रुपये तक के बेनेफिट्स दे रही है। इसमें एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड, कॉरपोरेट ऑफर और एनिवर्सरी डिस्काउंट शामिल हैं। खास बात यह है कि अगस्त 2026 में की गई सभी हेक्टर बुकिंग इन ऑफर्स के लिए एलिजिबल होंगी। यानी अगर आप इस महीने हेक्टर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आपको इन ऑफर्स का फायदा मिल सकता है।
100 प्रतिशत ऑन-रोड प्राइस फंडिंग
इसके अलावा कंपनी हेक्टर पर 100 प्रतिशत ऑन-रोड प्राइस फंडिंग का ऑप्शन भी दे रही है। ग्राहक 84 महीने तक के लिए इसे फाइनेंस करा सकते हैं। इतना ही नहीं, कार की एक्सेसरीज के लिए भी 100 पर्सेंट फंडिंग सपोर्ट दिया जा रहा है। हालांकि, फाइनेंस और ऑफर्स की की असल शर्तें डीलर और ग्राहक की एलिजिबिलिटी के हिसाब से अलग हो सकती हैं।
20 लाख रुपये तक है कीमत
एमजी हेक्टर की कीमत फिलहाल 11.99 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है। एसयूवी को 5-सीटर और 7-सीटर दोनों कॉन्फिगरेशन में खरीदा जा सकता है। हालांकि, अब इसमें सिर्फ पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है। यह 1.5-लीटर का 4-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन 143hp की पावर जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। यानी ग्राहक अपनी जरूरत और ड्राइविंग प्रेफरेंस के हिसाब से मैनुअल या ऑटोमैटिक वर्जन चुन सकते हैं।
लग्जरी इंटीरियर
7-सीटर वेरिएंट में ड्यूल-टोन अर्बन टैन और 5-सीटर वेरिएंट में ड्यूल-टोन आइस ग्रे कलर थीम दिया गया है। आइस ग्रे थीम में ब्लैक और ग्रे कलर का कॉम्बिनेशन मिलता है, जो केबिन को एक क्लीन और टेक-फोकस्ड लुक देता है। फीचर्स की बात करें, तो हेक्टर में फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, टेलिस्कोपिक और टिल्ट-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील और 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट भी मिलती है। इसके इन्फोटेनमेंट सिस्टम में सेगमेंट की सबसे बड़ी 14-इंच HD पोर्ट्रेट टचस्क्रीन दी गई है। इसके साथ कंपनी नया i-SWIPE Touch Gesture Control भी दे रही है, जो कंपनी के अनुसार इस सेगमेंट में पहली बार मिलने वाला फीचर है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.