इरफान पठान ने कई बार सोशल मीडिया पर पाकिस्तान टीम के मजे लिए हैं। वह पाकिस्तानी मीडिया में आलोचकों के निशाने पर रहते हैं। इरफान ने अब फेक न्यूज का एक चौंकाने वाला किस्सा सुनाया है।
‘मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने के लिए गया हूं’
41 वर्षीय इरफान ने बाबर आजम इंटरव्यू से जुड़ी फेक न्यूज के बारे में स्टार स्पोर्ट्स के ‘चीकी सिंगल्स’ शो पर बात की। इरफान से पूछा गया कि कई बार सोशल मीडिया पर फेक न्यूज फैलाई जाती हैं। क्या आपके नाम पर भी कोई झूठी बात वायरल हुई, कोई ऐसा फेक न्यूज किस्सा जिसने पढ़कर आपको हंसी आ गई? जवाब में पूर्व ऑलराउंडर ने कहा, ”हर रोज होता है। हर रोज फेक न्यूज आती हैं। एक किस्सा है, जो पड़ोसी मुल्क के मीडिया वालों ने चलाया था। पाकिस्तानी मीडिया ने कहा कि मैं बाबर आजम का इंटरव्यू लेने के लिए गया हूं और बल्लेबाज ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया। मीडिया में चला कि बाबर आजम ने इंटरव्यू देने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि मैं उनके मुल्क को ट्रोल करता हूं। यह झूठी बात थी।
‘उसके चेहर पर बाकायदा मेरा फोटो लगाया गया’
उन्होंने आगे कहा, ”किसी ने मेरी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की और बांग्लादेश के युवा रिपोर्टर के चेहरे पर मेरी तस्वीर लगा दी। वह रिपोर्टर शायद पहली बार मैदान पर आया था तो उसे बाबर आजम ने इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। उस रिपोर्टर के चेहरे पर बाकायदा मेरा फोटो लगाया गया और झूठ फैलाया गया। उन लोगों ने यकीन किया कि वह मैं हूं। उस वीडियो पर एक मिलियन से ज्यादा व्यूज हैं। यह हर रोज होता रहता है लेकिन मैं कोई जवाब नहीं देता।” बता दें कि इरफान पठान दिसंबर 2003 से अक्टूबर 2012 तक इंटरनेशनल क्रिकेट में एक्टिव रहे। उन्होंने अपने करियर में भारत की ओर से 29 टेस्ट 120 वनडे और 24 टी20 इंटरनेसनल मैच खेले, जिसमें क्रमश: 1105, 1544 और 172 रन बनाए। उन्होंने कुल 301 इंटरनेशनल विकेट चटकाए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.