एशियन गेम्स 2026 में 28 सितंबर का दिन भारतीय एथलीटों के नाम रहा। जैवलिन थ्रो में भारत का दबदबा देखने को मिला। भारत के 2 एथलीटों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। स्टार एथलीट यश वीर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता। वहीं, भारत के ही रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया।
स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा की गैरमौजूदगी में ये प्रदर्शन देखने को मिला है। एशियन गेम्स 2026 में नीरज चोपड़ा ने चोट के कारण शिरकत नहीं की। ऐसे में जैवलिन थ्रो में मेडल लाने की जिम्मेदारी रोहित यादव और यश वीर सिंह के कंधों पर थी। दोनों ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और भारत की झोली में 2 मेडल डालने का बड़ा कारनामा किया।
यश वीर सिंह ने किया पर्सनल बेस्ट प्रदर्शन
यश वीर सिंह ने अपने आखिरी प्रयास में व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया, जबकि रोहित यादव ने ब्रॉन्ज मेडल के साथ फिनिश किया। यश वीर के लिए मुकाबला आखिरी थ्रो तक बेहद रोमांचक बना रहा। उन्होंने अपने अंतिम प्रयास में 85.72 मीटर का भाला फेंककर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। इस शानदार थ्रो के साथ वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए और सिल्वर मेडल पक्का कर लिया।
रुमेश पथिरागे ने जीता गोल्ड मेडल
वहीं, रोहित यादव ने भी 84.35 मीटर के थ्रो के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उनके अंतिम प्रयास को फाउल करार दिया गया, लेकिन इससे पहले दर्ज किया गया 84.35 मीटर का उनका प्रदर्शन उन्हें पोडियम तक पहुंचाने के लिए काफी था। इस तरह भारत ने इस स्पर्धा में सिल्वर और ब्रॉन्ज, दोनों मेडल अपने नाम किए। हालांकि, गोल्ड मेडल श्रीलंका के उभरते एथलीट रुमेश पथिरागे के नाम रहा। उन्होंने प्रतियोगिता के आखिरी प्रयास में 88.55 मीटर का शानदार थ्रो किया और इसी के साथ गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया। उनका अंतिम थ्रो न सिर्फ सबसे लंबा रहा, बल्कि मुकाबले का निर्णायक क्षण भी साबित हुआ। इससे पहले रुमेश पथिरागे ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भी गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। नीरज चोपड़ा को सिल्वर जबकि यश वीर सिंह को ब्रॉन्ज मिला था।
यह भी पढ़ें:
एशियन गेम्स में मेंस कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में ईरान को 40-34 से हराया
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल पर किया कब्जा; ईरान को दी मात
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.