जोस बटलर ने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा द्वारा मिली भारतीय जर्सी की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने भारत के खिलाड़ी को पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया है।
जर्सी पाकर बटलर हुए खुश
इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जोस बटलर ने इंस्टाग्राम पर रोहित शर्मा द्वारा मिली साइनड भारतीय जर्सी को शेयर करते हुए लिखा, ”एक विपक्षी खिलाड़ी की जर्सी जिसे मैं हमेशा से चाहता था। मेरे सर्वकालिक पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक। इसे संजोकर रखूंगा, धन्यवाद। रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में तीन मैचों में 58.33 के औसत से 175 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 98.31 रहा। उन्होंने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे में 110 गेंदों में 17 चौके और पांच छक्के की मदद से 138 रन बनाए। हालांकि भारत को इस मैच में 27 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में विराट कोहली ने 60 गेंदों में 74 रन बनाए।
कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि रोहित लॉर्ड्स में अपना आखिरी मैच खेलने उतरे थे। क्योंकि चयनकर्ता उन्हें विश्व कप 2027 के प्लान का हिस्सा नहीं बनाना चाह रहे। उनकी जगह यशस्वी जायसवाल को मौका मिलने की बात हो रही है। रोहित ने 288 मैचों में 48.95 के औसत से 11895 रन बनाए हैं। वह वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं भारत के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर (18426) और विराट कोहली (14941) उनसे आगे हैं।
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गये तीसरे वनडे में 138 रनों की पारी खेलने के बाद आईसीसी वनडे बल्लेाबजी रैंकिंग में चौथे नंबर पर बने हुए है। वहीं इस सीरीज में खेलने वाले इंग्लैंड के जो रूट आईसीसी की वनडे बल्लेबाजी बैटिंग रैंकिंग में टॉप 10 में वापस आ गए हैं। उन्होंने बिना आउट हुए 76, 99 और 74 रन बनाए और चार पायदान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.