राघव जुयाल पिछले कुछ समय से काफी छाए हुए हैं। अब हम उनकी एक मिस्ट्री सस्पेंस से भरी वेब सीरीज के बारे में बताने वाले हैं जिसे काफी पसंद किया गया है।
कौनसी है वो थ्रिलर सस्पेंस वेब सीरीज
जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है ग्यारह ग्यारह। यह एक एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज को उमेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है। यह 8 एपिसोड की वेब सीरीज, कोरियन ड्रामा सिग्नल का ऑफिशियल अडैप्शन है।
क्या है ग्यारह ग्यारह की स्टोरी
यह कहानी एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी से शुरू होती है। इसमें 2 अलग-अलग समय के पुलिस ऑफिसर को दिखाया जाता है जो हर रात ठीक 11:11 बजे सिर्फ 60 सेकंड के लिए एक रहस्यमय वॉकी-टॉकी के जरिए आपस में जुड़ते हैं। इसमें 1990 के दशक के एक वरिष्ठ जासूस शौर्य अंथवाल (धैर्य करवा) और वर्तमान समय (2016) के युवा पुलिस अधिकारी युग आर्या (राघव जुयाल) की कहानी को दिखाया गया है।
दोनों को सुलझाना है केस जिनका है कनेक्शन
दोनों मिलकर पिछले 15 सालों से अनसुलझे पड़े मर्डर और डरावने मामलों की गुत्थी सुलझाने की कोशिश करते हैं। इस वॉकी-टॉकी पर लिया गया हर एक फैसला और कार्रवाई वर्तमान (Present) और अतीत (Past) दोनों की घटनाओं को बदलने लगती है जिससे कहानी में जबरदस्त खतरनाक मोड़ आते हैं।
कहां देखें ये सीरीज
अगर आपको ग्यारह ग्यारह देखनी है तो इसे आप जी5 पर देख सकते हैं। इस सीरीज को उमेश भट्ट ने डायरेक्ट किया है और इसमें राघव जुयाल, धैर्या और कृतिका कामरा लीड रोल में हैं।
कितनी है आईएमडीबी रेटिंग
राघव की इस वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है जो कि काफी अच्छी है।
मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज
इस सीरीज में राघव के काम को काफी पसंद किया गया था। ‘ग्यारह ग्यारह’ वेब सीरीज ZEE5 पर रिलीज होते ही एक खास रिकॉर्ड बनाया था। यह सीरीज 9 अगस्त 2024 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी।
आईएमडीबी की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज में थी शामिल
इतना ही नहीं यह सीरीज IMDb की साल 2024 की मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट में भी शामिल थी। टाइम ट्रैवल पर बनी इस सीरीज की क्रिटिक्स ने भी खूब तारीफ की थी और हर एपिसोड को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.