रविवार, 6 सितंबर, 2026 को सुपरस्टार सलमान खान ने ‘बिग बॉस 20’ का आगाज किया। शो में फिल्म से लेकर टीवी और सोशल मीडिया के कई चर्चित चेहरों ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। टीवी एक्ट्रेस माही विज, कनिका मान, अमन गांधी, मैरी कॉम से लेकर काजी तौकीर जैसे चर्चित चेहरे इस बार शो में शामिल हुए हैं। इन सबके बीच शो में एक ऐसी कंटेस्टेंट ने भी एंट्री ली, जिसे जनता ने चुना था और वो कंटेस्टेंट हैं लव गिल। होस्ट सलमान खान ने प्रीमियर एपिसोड में लव गिल और रिया अहीर को एक साथ स्टेज पर बुलाया और जनता के वोट के आधार पर लव गिल को घर के अंदर जाने का मौका मिला, जबकि रिया अहीर को बिग बॉस हाउस में जाने का मौका नहीं मिला, जिसके बाद रिया सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
रिया अहीर हुईं ट्रोल
दरअसल, शो की शुरुआत से पहले ही लव गिल और रिया अहीर के बीच CJP प्रोटेस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त कैटफाइट चल रही थी। दोनों एक-दूसरे पर जमकर वार कर रही थीं। वहीं शो के दौरान जब बिग बॉस हाउस में जाने के लिए दोनों के बीच बैटल हुआ तो इसमें लव गिल ने जीत हासिल की और रिया शो से बाहर हो गईं। इस पर रिएक्ट करते हुए कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। कई ने उन पर अपमानजनक टिप्पणी की, जिसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए रिया अहीर ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है।
रिया अहीर ने ट्रोल्स की बोलती बंद की
रिया अहीर ने ‘140 रुपये’ सहित अन्य अपमानजनक टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा- ‘कल रात को मैंने एक वीडियो डाला था कि आपके सपोर्ट का बहुत-बहुत धन्यवाद। अब मैं आपको उस सिक्के का दूसरा पहलू बताती हूं। इन्होंने पता नहीं 140 रुपये में ऐसा क्या खरीद लिया है कि मेरा रेट लगा रहे हैं। इन्हें लगता है जैसे मैंने इनकी थाली से कुछ छीन लिया है। इन्हें लग रहा है कि किसी को किन्नर कहकर ये बहुत महान काम कर रहे हैं। किन्नर हमारे समाज की बहुत मजबूत कम्यूनिटी है, तो मुझे नहीं लगता कि ये कोई गाली है, जैसा कि आपको लग रहा है।’
कौन हैं रिया अहीर?
रिया अहीर मुंबई की रहने वाली हैं और एक मॉडल, एक्ट्रेस और होस्ट हैं। वह थिएटर, कमर्शियल और म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुकी हैं। हाल ही में रिया NEET पेपर लीक को लेकर हुए सीजेपी प्रोटेस्ट में शामिल हुईं और इस दौरान काफी चर्चा में रहीं। एक वायरल वीडियो में वह पुलिस वैन को रोकती दिखी थीं और उनका ये वीडियो काफी सुर्खियों में रहा।
बिग बॉस 20 हाउस में पहले दिन ही हंगामा
दूसरी तरफ बिग बॉस 20 की बात करें तो शो की शुरुआत हो चुकी है और शो में बॉक्सर मैरी कॉम, माही विज, आसिफ शेख, कनिका मान, अरिश्फा खान, सिंगर काजी तौकीर, आम्रपाली दुबे, ईशा रिखी, तन्मय सिंह, कुशल तंवर, हर्ष मचारे, उदिति सिंह, रोहेद खान, लव गिल, रिति तिवारी और अमन गांधी ने बतौर कंटेस्टेंट एंट्री ली है। शो का पहला दिन ही काफी हलचल भरा रहा। खासतौर पर माही गिल के बॉसी बिहेवियर को लेकर ईशा रिखी, अरिश्फा खान और अमन गांधी सहित घर के अन्य सदस्य नाराजगी जाहिर करते दिखे। माही गिल अन्य घरवालों को अलग-अलग काम थमाने लगीं, जिसके बाद अन्य सदस्यों ने इसे लेकर नाराजगी जताई।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं काजी तौकीर, जिसने अरिजीत सिंह को चटाई थी धूल, ‘बिग बॉस 20’ में आते ही छा गए ‘अफगान जलेबी’ स्टार
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.