इंग्लिश टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने एक नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने टी20 इतिहास में यह कारनामा किया है। दरअसल, ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की ओर से खेलते हुए सिर्फ 20 गेंदों में 51 रन बनाए और नाबाद पारी खेली।
51 रन की पारी खेलते ही जोस बटलर ने वेस्टइंडीज के धाकड़ खिलाड़ी कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस फॉर्मेट में अब बटलर ने 14,833 रन बना लिए हैं। जोस बटलर ने यह उपलब्धि हासिल करते हुए 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर एक बड़ी भविष्यवाणी कर दी है।
टी20 में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
35 साल के जोस बटलर ने बुधवार को द हंड्रेड 2026 में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर के बीच खेले गए मुकाबले में 250 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और छह छक्के के दम पर नाबाद 51 रन बनाए। अब टी20 में उन्होंने 522 मैचों में 14833 रन बना लिए हैं। इस दौरान उन्होंने नौ शतक और 106 अर्धशतक जड़े हैं। इसी के साथ बटलर अब टी20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। पोलार्ड ने 746 मैचों में 14803 रन बनाए थे।
वैभव को लेकर बटलर की भविष्यवाणी
टी20 में सबसे अधिक रन बनाने के बाद बटलर ने कहा कि ‘उन्हें टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी बनने पर गर्व है, लेकिन उन्होंने कहा कि रिकॉर्ड अंततः टूट जाएगा, यह कहते हुए कि इससे आगे निकलने वाले संभावित व्यक्ति वैभव सूर्यवंशी हो सकते हैं।’
आगे उन्होंने कहा ‘यह वास्तव में अच्छा है, वास्तव में, यह सोचने के लिए कि आपके पास किसी से भी सबसे अधिक टी 20 रन हैं। कोई एक दिन इसे पार कर जाएगा – और उसका नाम शायद सूर्यवंशी है, लेकिन यह एक गर्व का क्षण है।
ज़िम्बाब्वे के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन
सिर्फ़ 15 साल की उम्र में, सूर्यवंशी ने T20I क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ज़िम्बाब्वे के ख़िलाफ़ तीन मैचों में 151 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ़ द सीरीज़’ का अपना पहला अवॉर्ड जीता, साथ ही भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की।
उनकी यह कामयाबी इस साल की शुरुआत में ICC मेन्स अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में उनके शानदार प्रदर्शन का नतीजा थी, जहाँ उन्होंने 439 रन बनाए और ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ चुने गए, जिससे उनकी जबरदस्त काबिलियत का पता चलता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.