JNVST Class 6 Admission: नवोदय विद्यालयों की कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 के लिए आज 31 जुलाई 2026 आवेदन की अंतिम तिथि है।
योग्यता के नियम
– 2026-27 एकेडमिक सेशन के दौरान किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ाई की हो।
– उन्हें उस जिले का वास्तविक निवासी होना चाहिए जहां एडमिशन के लिए अप्लाई किया जा रहा है।
– उन्होंने मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई पूरी की हो।
– जो छात्र पहले ही कक्षा 5 पास कर चुके हैं या दोबारा कक्षा 5 में हैं, वे अप्लाई करने के योग्य नहीं हैं।
आयु संबंधी योग्यता
– उनका जन्म 1 मई, 2015 और 31 जुलाई, 2017 (दोनों तारीखें शामिल) के बीच हुआ हो।
दाखिला प्रक्रिया में बदलाव
नवोदय विद्यालय समिति ने इस साल की एडमिशन प्रक्रिया के लिए जिले-विशेष एडमिशन नियम लागू किया है। छात्र केवल अपने निवास वाले जिले में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि अगर कोई छात्र पड़ोसी जिले में पढ़ाई करता है, तो स्कूल छात्र के निवास से 10 किलोमीटर की हवाई दूरी के भीतर स्थित होना चाहिए।
आरक्षण
जवाहर नवोदय विद्यालय में 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। बाकी की बची 25 फीसदी सीटों पर एडमिशन दोनों शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को मेरिट के आधार पर दिया जाएगा। छात्र को जवाहर नवोदय विद्यालय एंट्रेंस परीक्षा देने का केवल एक ही मौका मिलेगा।
कुल सीटों में से कम से कम एक-तिहाई (1/3) सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित हैं
जातिगत आरक्षण: जिले की जनसंख्या के अनुपात में SC (न्यूनतम 15%) और ST (न्यूनतम 7.5%) के लिए सीटें आरक्षित हैं (दोनों मिलाकर अधिकतम 50%)। इसके अलावा ओबीसी (OBC) छात्रों के लिए केंद्रीय सूची के अनुसार 27% आरक्षण का प्रावधान है
पेपर पैटर्न
सेलेक्शन टेस्ट 2 घंटे का होगा। परीक्षा सुबह 11:30 से दोपहर 01:30 बजे तक ली जाएगी। इसमें 3 सेक्शन होंगे, जिसमें ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल होंगे। कुल 80 सवाल होंगे जो 100 अंकों के होंगे।
मेंटल एबिलिटी टेस्ट—40 सवाल– 50अंक — 60 मिनट
अर्थमेटिक टेस्ट —20 सवाल— 25 अंक— 30 मिनट
लैंग्वेज टेस्ट —-20 सवाल— 25 अंक— 30 मिनट
कुल —–80 सवाल— 100 अंक— 2 घंटा
प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1.25 अंक दिए जाएंगे। नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। परीक्षा का रिजल्ट मार्च माह में आएगा।
सेलेक्शन टेस्ट ऑफलाइन OMR (ऑप्टिकल मार्क रिकग्निशन) मोड में आयोजित किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जुलाई, 2026।
प्रवेश परीक्षा (JNVST) की तिथि: 28 नवंबर, 2026 (सभी ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन विद्यालयों के लिए एक ही चरण में)।
परीक्षा का परिणाम: मार्च 2027 के अंत तक घोषित होने की संभावना है
नवोदय विद्यालय की सुविधाएं
नवोदय विद्यालय पूर्णतः आवासीय और सह-शिक्षा वाले स्कूल हैं।
यहां छात्रों की शिक्षा, भोजन, आवास, यूनिफॉर्म और किताबें बिल्कुल मुफ्त होती हैं।
केवल कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों से विद्यालय विकास निधि के रूप में 600 रुपये प्रति माह लिए जाते हैं। हालांकि, SC/ST, सभी लड़कियों, दिव्यांगों और गरीबी रेखा से नीचे (BPL) वाले परिवारों के छात्रों को इस फीस से पूरी तरह छूट दी गई है
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.