दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में इस साल नवंबर और दिसंबर के दौरान होने वाली फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है. वायु गुणवत्ता को देखते हुए कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश की सरकारों को निर्देश दिए है कि नवंबर और दिसंबर 2026 में स्कूलों में फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और प्रतियोगिता आयोजित न की जाए. CAQM ने अपनी एडवाइजरी में कहा है किन दो महीना के लिए पहले से तय प्रतियोगिताओं को भी जरूरत के अनुसार दूसरी तारीख पर कराया जा सकता है. आयोजन की जगह पर उस समय मौजूद एयर क्वालिटी को भी ध्यान में रखने को कहा गया है.
बच्चों की सेहत को देखते हुए लिया गया फैसला
CAQM का यह कदम दिल्ली एनसीआर में सर्दियों के दौरान खराब और गंभीर वायु गुणवत्ता की स्थिति को देखते हुए उठाया गया है. यह मामला पहले सुप्रीम कोर्ट में भी उठ चुका है. कोर्ट ने बच्चों के खराब हवा में फिजिकल स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने को लेकर स्वास्थ्य संबंधी चिंता जताई थी. 19 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने CAQM से कहा था कि दिल्ली एनसीआर के स्कूलों में नवंबर और दिसंबर के दौरान होने वाली खेल एक्टिविटी को स्थगित करने के लिए उचित दिशा-निर्देश जारी किया जाए. इसके बाद का CAQM ने संबंधित शिक्षा और खेल अधिकारियों के साथ बैठक कर इस संबंध में कार्रवाई की थी.
नवंबर और दिसंबर में नहीं होगी फिजिकल एक्टिविटी
2026 के लिए जारी नई एडवाइजरी में CAQM ने चार राज्यों को कहा है कि नवंबर और दिसंबर में फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी और प्रतियोगिताओं की योजना न बनाई जाए. जो प्रतियोगिताएं पहले से कैलेंडर में शामिल है, उन्हें भी आगे की तारीखों में शिफ्ट किया जा सकता है. हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि स्कूलों में खेल पूरी तरह बंद रहेंगे. मुख्य तौर पर इस अवधि में फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी, कंपटीशन की टाइमिंग बदलने के बात कही गई है. आयोजन की जगह पर एयर क्वालिटी के हिसाब से फैसला लिया जा सकता है.
ये भी पढ़ें-MP में नायब तहसीलदार के 73 पदों पर भर्ती, 17 सितंबर से करें आवेदन
प्रतियोगिता टलने से छात्रों का नुकसान न हो
CAQM ने यह भी कहा है कि प्रतियोगिता के कार्यक्रम में बदलाव के कारण किसी छात्रों को नुकसान नहीं होना चाहिए. जो स्टूडेंट्स तय तारीख पर आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, उन्हें एकेडमिक या खेल के स्तर पर अनुचित नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए. जरूरत पड़ने पर छात्रों को उचित समय पर समान एक्टिविटी में भाग लेने का दूसरा अवसर देने पर भी विचार किया जा सकता है.
शिक्षा और खेल संस्थानों को भेजी गई एडवाइजरी
CAQM ने इस संबंध में सूचना शिक्षा विभाग को, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और संबंधित प्रदूषण नियंत्रण संस्थानों की भेजी है. स्कूलों और संबंधित अधिकारियों को नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित फिजिकल स्पोर्ट्स एक्टिविटी की समीक्षा करनी होगी और एयर क्वालिटी की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर उनका शेड्यूल बदलना होगा.
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के सिख छात्र को मैट्रिक में मिली 2nd रैंक, भारत का SGPC देगा ₹51 हजार
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.