Jio का 999 रुपये का प्रीपेड प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा यानी (कुल 196GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है।
जियो का 999 रुपये प्रीपेड प्लान
हम बात कर रहे हैं जियो के 999 रुपये के प्रीपेड प्लान की। यह प्लान 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा यानी (कुल 196GB) और डेली 100 एसएमएस मिलते हैं। यह 4G डेटा है और डेली डेटा लिमिट समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाती है। अच्छी बात यह है कि इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है, यानी अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां एयरटेल का 5G नेटवर्क अवेलेबल है, तो आप मुफ्त में जितना चाहें उतना 5G डेटा यूज कर सकते हैं।
5000GB स्टोरेज, फ्री जियोहॉटस्टार भी
इस प्लान में ढेर सारे एडिशनल बेनिफिट्स भी मिलते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को जियो टीवी और जियो एआई क्लाउड (फ्री 50GB स्टोरेज) के साथ-साथ 3 महीनों के लिए JioHotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। इस प्लान में ग्राहकों को 18 महीनों के लिए गूगल जेमिनी प्रो का फ्री सब्सक्रिप्शन (जिसकी असल में कीमत 35,100 रुपये है) भी मिलता है, जो 5000GB क्लाउड स्टोरेज, नैनो बनाना समेत कई फीचर्स का एक्सेस प्रदान करता है। लेकिन ध्यान रहे कि Google Gemini ऑफर के फायदों का इस्तेमाल जारी रखने के लिए, यूजर को ऑफर की अवधि के दौरान 349 रुपये या उससे ज्यादा कीमत के अनलिमिटेड 5G प्लान पर लगातार एक्टिव रहना होगा।
(नोट- जियो के मंथली प्लान वाले ग्राहकों को दूसरे और तीसरे महीने का JioHotstar फायदा पाने के लिए, अपना प्लान खत्म होने के 48 घंटे के अंदर उसे रिचार्ज करना होगा। यूजर्स को उसी Jio नंबर से JioHotstar/JioAIcloud पर लॉग इन करना होगा।)
Airtel का 979 रुपये का प्लान
एयरटेल के पास 999 रुपये का प्लान तो नहीं है लेकिन 979 रुपये का प्लान जरूर है, जिस पर आप विचार कर सकते हैं। एयरटेल का 979 रुपये का प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉल्स, डेली 2GB डेटा और डेली 100 एसएमएस के साथ आता है। प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा, एयरटेल एक्सट्रीम प्ले सब्सक्रिप्शन, 12 महीनों के लिए एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम और फ्री हैलोट्यून्स जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.