झारखंड के जमशेदपुर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। खरकाई और स्वर्णरेखा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। यहां लगातार मूसलाधार बारिश हो रही है। इसी वजह से बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। शहर की दोनों प्रमुख नदियों (खरकाई और स्वर्णरेखा) के खतरे के निशान से ऊपर बहने के कारण नदी किनारे बसे निचले इलाकों में दहशत का माहौल है।
प्रशासन की तरफ से नदी तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की जा रही है। विभिन्न क्षेत्रों में लगातार माइकिंग कर लोगों को सतर्क किया जा रहा है और जरूरत पड़ने पर प्रभावित बस्तियों को खाली भी कराया जा रहा है।
बड़बिल डैम के चार गेट खोले
जानकारी के अनुसार, ओडिशा के बड़बिल डैम के चार फाटक खोले गए हैं, जबकि सरायकेला-खरसावां स्थित चांडिल डैम के 13 फाटक आधा मीटर तक खोल दिए गए हैं। डैमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बाढ़ की आशंका और बढ़ गई है। कोल्हान क्षेत्र में पिछले कई दिनों से रुक-रुक कर हो रही भारी बारिश का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। नदी किनारे स्थित कई बस्तियों में पानी प्रवेश कर चुका है और स्थानीय प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
नगर निकायों के हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश
जिले के उपायुक्त ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी), मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद समेत तीनों नगर निकायों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। साथ ही आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी विभागों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और केवल आधिकारिक सूचनाओं का पालन करने की अपील की है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को देखते हुए अगले कुछ घंटे प्रशासन के लिए चुनौतीपूर्ण माने जा रहे हैं।
पलामू में तीन लोग बहे
पलामू जिले में शनिवार को तीन लोग मोबाइल फोन से वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए नदी में उतरे, लेकिन पानी के तेज बहाव में बह गए। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति को बचा लिया जबकि बाकी दो अब भी लापता हैं। छतरपुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी प्रशांत कुमार ने बताया, ”तीन लोग बटाने नदी में उतरे थे और अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे कि तभी दो लोग तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति राजेंद्र साव (40) को बचा लिया।” अधिकारी ने बताया कि राजेंद्र का अस्पताल में इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि लापता लोगों के नाम रितिक और टेनी हैं।
यह भी पढ़ें-
धनबाद में अचानक भू-धंसान, मकानों में दरारें, हैवी ब्लास्टिंग पर मेयर की BCCL को चेतावनी
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.