भारत एक बार फिर अंतरिक्ष से अपनी धरती पर नजर रखने की क्षमता को मजबूत करने जा रहा है। ISRO का GSLV-F17 मिशन EOS-05 अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट के साथ 4 सितंबर, सुबह 2.55 बजे आंध्र प्रदेश के श्री हरि कोटा से अंतरिक्ष की ओर उड़ान भरेगा। यह मिशन सिर्फ एक और सैटेलाइट लॉन्च नहीं, बल्कि भारत की अर्थ ऑब्जर्वेशन, आपधा प्रबंधन और स्ट्रेटिजिक सर्विलांस कैपेबिलिटीज के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस लॉन्च से भारत को आसमान से रणनीतिक निगरानी की ताकत मिलेगी। EOS-5 उपग्रह भारत का अब तक का सबसे आधुनिक और प्रभावशाली ‘Eye in the Sky’ होगा।
क्या होगा इस लॉन्च का फायदा?
EOS-05 को जियोसिंक्रोनस कक्षा में स्थापित किया जाएगा,करीब 36,000 किलोमीटर की ऊंचाई से यह बड़े भौगोलिक क्षेत्र पर लगातार नजर रखने की क्षमता देगा। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी हाई फ्रिक्वेंसी इमेजिंग है। चुने हुए क्षेत्रों की तस्वीर लगभग हर पांच मिनट और व्यापक भारतीय क्षेत्र की कवरेज करीब 30 मिनट में संभव होने की बात कही गई है। इससे बाढ़, चक्रवात, जंगल की आग, कृषि और पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी में मदद मिल सकती है। फसलों की स्थिति और वेजिटेशन हेल्थ जैसे क्षेत्रों में भी सैटेलाइट इमेजरी उपयोगी होगी। आपको बता दें कि ISRO अंतरिक्ष में लगातार एक के बाद एक कई कीर्तिमान रचता जा रहा है।
स्ट्रेटिजिक प्लानिंग में इस्तेमाल हो सकेगा
आपको बता दें कि EOS-05 का महत्व केवल सिविलियन एप्लीकेशन्स तक सीमित नहीं है। सरकारी दस्तावेजों में इसे स्ट्रेटिजिक यूजर के लिए अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट के रूप में भी सूचीबद्ध किया गया है। लगातार इमेजरी मिलने से सीमा क्षेत्रों, महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर और समुद्री क्षेत्रों में बदलती गतिविधियों की निगरानी तथा परिस्थिति की व्यापक समझ मजबूत हो सकती है। इसे अन्य सैटेलाइट, जमीन-आधारित सर्विलांस और खुफिया जानकारी के साथ जोड़कर स्ट्रेटिजिक प्लानिंग में इस्तेमाल किया जा सकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण
EOS-05 मुख्य रूप से अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट है, लेकिन इसकी लगातार निगरानी की क्षमता इसे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण स्पेस एसेट बनाती है। GSLV-F17 के जरिए भारत अंतरिक्ष में सिर्फ एक सैटेलाइट नहीं भेज रहा। वह अपनी देखने, समझने और तेजी से प्रतिक्रिया देने की क्षमता को और मजबूत कर रहा है। यही वजह है कि EOS-05 को भारत की नई ‘Eye in the Sky’ कहा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- इसरो की एक और बड़ी सफलता, एलवीएम-3 मिशन के लिए क्रायोजेनिक इंजन का अंतिम परीक्षण सफल
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.