एप्पल 9 सितंबर को iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और पहला Foldable iPhone पेश करने वाला है। फोन में 48MP के तीन कैमरे, नई A20 Pro चिप मिलेगी साथ खबर है कि इस बार आईफोन की कीमत 1.34 लाख रुपए से शुरू होगी।
iPhone 18 Pro और Pro Max की लॉन्च डेट
Apple का “Surprise and Shine” इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे शुरू होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple इस साल अपने सामान्य iPhone लॉन्च प्लान में बदलाव कर सकती है। iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है, जबकि सामान्य iPhone 18 को 2027 तक टाला जा सकता है।
iPhone 18 Pro, Pro Max की भारत में इतनी होगी कीमत और कलर वैरिएंट?
Apple ने अभी नए iPhone की भारत में कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत पिछले मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा हो सकती है। इसकी वजह ज्यादा कंपोनेंट लागत और बढ़ी हुई मेमोरी की जरूरत बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब 1.34 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की कीमत कॉन्फिगरेशन के आधार पर करीब 1.55 लाख रुपये से 1.70 लाख रुपये तक जा सकती है। ये सभी संभावित कीमतें हैं और Apple ने अभी इनकी पुष्टि नहीं की है।
फोल्डेबल iPhone की कीमत इससे भी ज्यादा होने की उम्मीद है। मौजूदा रिपोर्ट्स में इसकी संभावित कीमत 2,000 से 2,500 डॉलर के बीच बताई जा रही है। भारत में इसकी कीमत 2.36 लाख रुपये से काफी ऊपर जा सकती है। कलर ऑप्शन को लेकर भी लीक सामने आए हैं। इनमें Sky Blue, Pure Black और Burgundy जैसे रंग शामिल होने की बात कही गई है। Apple ने अभी इन कलर वेरिएंट्स की भी पुष्टि नहीं की है।
iPhone 18 Pro और Pro Max का डिस्प्ले और डिजाइन
iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जबकि iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन जारी रह सकती है। दोनों मॉडल्स में OLED पैनल और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की बात कही जा रही है। डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव छोटा Dynamic Island हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि Apple Face ID के कुछ कंपोनेंट्स को डिस्प्ले के नीचे ले जा सकती है। हालांकि, यह फीचर अभी कन्फर्म नहीं है।
कैमरे में होगा बड़ा अपग्रेड
iPhone 18 Pro मॉडल्स में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जारी रहने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में तीनों रियर कैमरे 48MP सेंसर वाले हो सकते हैं। फ्रंट कैमरे को भी अपग्रेड करके 24MP किया जा सकता है। कैमरा सिस्टम में सबसे बड़ा बदलाव Variable Aperture टेक्नोलॉजी हो सकती है। इसका फायदा यह होगा कि कैमरा लेंस में आने वाली रोशनी को जरूरत के हिसाब से कंट्रोल किया जा सकेगा। इससे अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो खींचने के दौरान ज्यादा कंट्रोल मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स का दावा है कि Variable Aperture कैमरा सिर्फ iPhone 18 Pro Max में दिया जा सकता है।
नई A20 Pro चिप देगी ज्यादा पावर
iPhone 18 Pro और Pro Max में Apple की नई A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह 2nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस पर आधारित हो सकती है। इसके अलावा, फोन में 12GB तक RAM और Apple का C2 मॉडेम मिलने की बात कही जा रही है।
Apple का Foldable iPhone
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। रिपोर्ट्स में इसे iPhone Fold या iPhone Ultra कहा जा रहा है। यह फोन बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन के साथ आ सकता है। फोन खोलने पर करीब 7.8 इंच की बड़ी स्क्रीन और बाहर की तरफ करीब 5.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिलने की बात कही जा रही है। पूरी तरह खोलने पर इसकी मोटाई करीब 4.5mm हो सकती है। कैमरे की बात करें तो फोल्डेबल iPhone में दो 48MP रियर कैमरे दिए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा, दोनों स्क्रीन के लिए फ्रंट कैमरे मिल सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा है कि Apple इस मॉडल में Face ID की जगह Touch ID का इस्तेमाल कर सकती है।
9 सितंबर को और क्या लॉन्च हो सकता है?
Apple के 9 सितंबर वाले इवेंट में मुख्य फोकस iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और कंपनी के पहले फोल्डेबल iPhone पर रहने की उम्मीद है। इसके अलावा Apple Watch और AirPods के नए मॉडल भी पेश किए जा सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.