ऑक्टेविया RS भारत में CBU के तौर पर आ रही है। इसमें वही 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता है। स्कोडा का कहना है कि पहले बैच की मांग सप्लाई से कहीं ज्यादा थी। दूसरे बैच में भी सिर्फ 50 कारें ही उपलब्ध हैं।
ऑक्टेविया RS का इंजन
ऑक्टेविया RS भारत में CBU (पूरी तरह से बनी हुई यूनिट) के तौर पर आ रही है। इसमें वही 2.0-लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन है, जो 265 PS की पावर और 370 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 7-स्पीड DSG गियरबॉक्स मिलता है। स्कोडा का कहना है कि पहले बैच की मांग सप्लाई से कहीं ज्यादा थी। दूसरे बैच में भी सिर्फ 50 कारें ही उपलब्ध हैं।
ऑक्टेविया RS का डिजाइन, इंटीरियर, फीचर्स
>> नया बैच तीन कलर्स में उपलब्ध होगा, जिसमें मंबा ग्रीन, वेलवेट रेड और मैजिक ब्लैक शामिल है। एक्सटीरियर की खास बातों में में फुल LED मैट्रिक्स हेडलैंप, डायनामिक इंडिकेटर्स के साथ LED टेल लैंप, ग्लॉस ब्लैक एलिमेंट्स और 225/40 R19 टायरों के साथ 19-इंच के एलियास एन्थ्रेसाइट एलॉय व्हील्स शामिल हैं।
>> इंटीरियर की बात करें तो, ऑक्टेविया RS में रेड कॉन्ट्रास्ट स्टिचिंग के साथ सुएडिया लेदर अपहोल्स्ट्री और मेमोरी, हीटिंग और मसाज फंक्शन वाली इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल स्पोर्ट्स फ्रंट सीटें मिलती हैं। अन्य फीचर्स में वर्चुअल कॉकपिट, एम्बिएंट लाइटिंग, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं।
>> इसमें करीब 13-इंच (32.77 cm) का इंफोटेनमेंट सिस्टम वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करता है, जबकि 675W के कैंटन ऑडियो सिस्टम में 11 स्पीकर और एक सबवूफर का यूज किया गया है। इसमें वर्चुअल पेडल के साथ इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड बूट भी है।
10 एयरबैग और ADAS की सेफ्टी
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 10 एयरबैग मिलते हैं। इसके साथ ADAS सुइट शामिल है, जिसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन असिस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इंटेलिजेंट पार्क असिस्ट, 360-डिग्री एरिया व्यू कैमरा, हेड-अप डिस्प्ले और ISOFIX चाइल्ड-सीट माउंट्स भी शामिल हैं।
6.4 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड
भारत में ऑक्टाविया RS का लंबा इतिहास रहा है। इसका ओरिजिनल परफॉर्मेंस वर्जन 2004 में यहां आया था। इसके बाद लॉरा RS, ऑक्टाविया RS 230 और ऑक्टाविया RS 245 जैसे मॉडल आए। इसका लेटेस्ट वर्जन भारत में पेश की गई इस सीरीज का सबसे पावरफुल मॉडल है, जिसमें 265 PS की पावर मिलती है। इसके स्पेसिफिकेशन्स पहले जैसे ही हैं। ये 0 से 100 km/h की स्पीड सिर्फ 6.4 सेकंड में पड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 250 km/h तक है।
1 लाख किमी की वारंटी भी मिलेगी
स्कोडा इस लेटेस्ट बैच के समय पर भी जोर दे रही है, क्योंकि ऑक्टाविया दुनिया भर में अपने 30 साल पूरे कर रही है। RS बैज का इतिहास 5 दशक से भी पुराना है, जबकि पहली प्रोडक्शन ऑक्टाविटा RS को 2000 में पेश किया गया था। ग्राहकों को इस पर 4 साल या 1 लाख किलोमीटर की वारंटी, 4 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 4 लेबर-फ्री सर्विस भी दे रही है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
