Highlights
- Poco ने भारत में 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च कर दिया है।
- Poco X8 सीरीज में कंपनी ने दो फोन उतारे हैं, जो दमदार बैटरी के साथ आते हैं।
- Poco X8 को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च किया जा चुका है।
Poco ने अपना पहला 10000mAh बैटरी वाला फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Poco X8 सीरीज में कंपनी ने दो फोन भारतीय बाजार में उतारे हैं। ये दोनों फोन दमदार बैटरी और 50MP कैमरा के साथ आते हैं। पोको के ये दोनों फोन ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी ने हाल ही में Poco M8 सीरीज के दो फोन भी भारत में लॉन्च किए हैं। Poco X8 को हाल ही में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया है।
कितनी है कीमत?
Poco X8 को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट्स- 8GB RAM + 128GB, 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। वहीं, इसके अन्य दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमशः 32,999 रुपये और 35,999 रुपये है। इसे तीन कलर ऑप्शन- Fiery Orange, Black और Frost White में खरीदा जा सकता है।
- 6GB RAM + 128GB – 29,999 रुपये
- 8GB RAM + 128GB – 32,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB – 35,999 रुपये
Poco X8 Power को दो स्टोरेज वेरिएंट्स – 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB में लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 35,999 रुपये है। वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 38,999 रुपये में आता है। इसे ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। इन दोनों फोन की सेल 11 सितंबर को ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर आयोजित की जाएगी। फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट और 1,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।
- 8GB RAM + 128GB – 35,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB – 38,999 रुपये
Poco X8, Poco X8 Power के फीचर्स
पोको के ये दोनों फोन 6.83 इंच के 1.5K AMOLED डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन दोनों फोन के डिस्प्ले में 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR10+ का सपोर्ट मिलता है। फोन के डिस्प्ले का रेजलूशन 1280 x 2772 पिक्सल है और इसकी पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स तक की है। इसके प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 मिलता है। ये दोनों फोन IP66 + IP68 + IP69 और IP69K रेटिंग के साथ आते हैं। पानी में भींगने और धूल-मिट्टी में ये खराब नहीं होंगे।
पोको के ये दोनों फोन Qualcomm के ऑक्टाकोर चिपसेट के साथ आते हैं। X8 Power में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट दिया गया है। वहीं, X8 में Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट मिलता है। ये दोनों फोन 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करते हैं। ये Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर काम करते हैं।
| Poco X8 Power | Poco X8 | |
| डिस्प्ले | 6.83 इंच, 120Hz, AMOLED | 6.83 इंच, 120Hz, AMOLED |
| प्रोसेसर | Qualcomm Snapdragon 6 Gen 5 | Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 |
| स्टोरेज | 8GB + 256GB | 8GB + 256GB |
| बैटरी | 10000mAh, 100W | 9000mAh, 67W |
| कैमरा | 50MP + 8MP, 32MP | 50MP + 2MP, 16MP |
| OS | Android 16, HyperOS 3 | Android 16, HyperOS 3 |
Poco X8 Power में 10,000mAh की बैटरी मिलती है, जिसके साथ 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग फीचर मिलेगा। वहीं, Poco X8 में कंपनी ने 9,000mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। कैमरे की बात करें तो ये दोनों फोन डुअल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 50MP का मेन OIS कैमरा मिलेगा। Poco X8 Power में 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा मिलता है और इसमें 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं, Poco X8 में 2MP का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।
यह भी पढ़ें – Xiaomi ला रहा 10000mAh बैटरी और 13.3 इंच डिस्प्ले वाला टैबलेट
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.