Tecno ने Tonino Lamborghini के साथ मिलकर Pova 8 Pro 5G का Limited Edition लॉन्च किया है। फोन में 144Hz AMOLED डिस्प्ले, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, Sony 50MP OIS कैमरा और 6500mAh बैटरी दी गई है।
ऐसे हैं नए Tecno फोन के स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में 6.78 इंच का HyperLux AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसका रेजॉल्यूशन 1,208×2,644 पिक्सल है और स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक बताई गई है और इसकी पिक्सल डेंसिटी 429ppi है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है।
धांसू परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate 5G प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 12GB तक रैम और 512GB तक स्टोरेज मिलती है। रैम एक्सपेंशन फीचर के जरिए कुल मेमोरी को 24GB तक बढ़ाया जा सकता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 पर चलता है। कंपनी दो बड़े Android OS अपडेट और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कहती है।
फोन में मिला डुअल कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जो OIS सपोर्ट करता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
फोन की एक खासियत इसका 6500mAh का बड़ा बैटरी पैक है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है।
फिलहाल कीमत का खुलासा नहीं
Tecno ने अभी Pova 8 Pro 5G Tonino Lamborghini Limited Edition की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने इसे तीन कॉन्फिगरेशन में पेश किया है- 8GB+256GB, 12GB+256GB और 12GB+512GB। तुलना करना चाहें तो भारत में रेगुलर Pova 8 Pro 5G की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.