भारत और जापान की टीमें डिप्लोमेटिक रिलेशन की 75वीं एनिवर्सरी के मौके पर टी-20 क्रिकेट मैच खेलेंगी। यह मैच 22 सितंबर को जापान के सानो शहर में खेला जाएगा। JCA और BCCI ने संयुक्त रूप से यह घोषणा की है। इसे ‘सुजुकी कप’ बताया गया है। यह दोनों टीमों के बीच पहला क्रिकेट मैच होगा। दोनों टीमें क्रिकेट मैदान पर कभी आमने-सामने नहीं हुई हैं। स्पोर्ट 75 पहल की शुरुआत होगी यह मैच ‘स्पोर्ट 75’ पहल का पहला कदम होगा। जोकि जापान और भारत के बीच खेल में सहयोग और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए शुरू की गई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच शिखर वर्ता में इस पहल पर सहमति बनी थी। इसमें भारत के 2036 ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स होस्ट करने के एम्बिशन को भी ध्यान में रखा गया है। सैकिया बोले- क्रिकेट नए फैंस के बीच पहुंचेगा BCCI के मानद सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय और जापानी टीमों के बीच यह विशेष टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक अवसर है। सैकिया ने कहा कि इससे भारतीय टीम नए क्षेत्र में पहुंचेगी। जापान तथा पूर्वी एशिया में क्रिकेट को बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंचाने का मौका मिलेगा। (हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं।)
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.