वैभव सूर्यवंशी को लेकर इरफान पठान ने एक पोस्ट किया है। जिसका निशाना संजू सैमसन को बताया जा रहा है। पठान ने लिखा कि जिसकी भी जगह लेगा ये बच्चा उसे वापस नहीं आने देगा। यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
इरफान पठान बोले ‘…उसे वापस नहीं आने देगा’
वैभव सूर्यवंशी के इस धाकड़ परफॉर्मेंस के बाद इरफान पठान ने X पर पोस्ट किया, ‘जिसकी भी जगह लेगा ये बच्चा उसे वापस नहीं आने देगा…ये वैभव सूर्यवंशी कितना खास है??’
इरफान पठान का ये पोस्ट सीधा-सीधा संजू सैमसन के लिए माना जा रहा है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर फ्लॉप होने के बाद संजू सैमसन को जिम्बाब्वे टूर पर जगह नहीं मिली थी। आयरलैंड के खिलाफ 2 तो इंग्लैंड के खिलाफ इतने ही मैचों में संजू सैमसन को मौका मिला था, मगर इन चारों ही बार वह कुछ कमाल नहीं कर पाए थे।
भारत की अगली टी20 सीरीज अक्टूबर में
टीम इंडिया को अगली टी20 सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ अक्टूबर में खेलनी है। 5 मैच की इस टी20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर से होगा। यह सीरीज टीम इंडिया को घर में ही खेलनी है। ऐसे में चयनकर्ताओं को टीम चुनने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
वैभव सूर्यवंशी संजू सैमसन की जगह ही अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज कर रहे हैं। इस सीरीज में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन कर टी20 टीम में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। ऐसे में संजू सैमसन के लिए वापसी काफी मुश्किल हो जाएगी।
सैमसन क्या ले सकते हैं अभिषेक शर्मा की जगह
वैभव सूर्यवंशी तो टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। ऐसे में सवाल यह है कि क्या संजू सैमसन अभिषेक शर्मा की जगह टीम में आ सकते हैं। अभिषेक शर्मा का बल्ला जिम्बाब्वे दौरे पर एकदम शांत रहा। वह 3 मैचों में मात्र 11 ही रन बना पाए, जबकि उनके साथी वैभव सूर्यवंशी ने सीरीज में सबसे अधिक 151 रन बनाए। वहीं भारत को टॉप ऑर्डर में एक राइट हैंड बल्लेबाज की जरूरत है। अब अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के बीच ओपनिंग स्पॉट की लड़ाई देखने को मिल सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.