IRCTC ने पिछले साल जुलाई में नया इंटिग्रेटेड रेलवे रिजर्वेशन ऐप RailOne लॉन्च किया था। इस ऐप में ऑनलाइन रेलवे रिजर्वेशन के साथ-साथ UTS टिकट बुकिंग और फुड ऑर्डर जैसी सभी सुविधाएं एक जगह मिलती है। भारतीय रेलवे के इस ऐप ने लॉन्च के महज 1 साल के अंदर में डाउनलोड का नया आंकड़ा पार कर लिया है। इस ऐप को 4.76 करोड़ से ज्यादा यूजर्स ने अपने फोन में डाउनलोड किए हैं। साथ ही, इससे रोजाना 10 लाख ऑनलाइन टिकट बुक किए जा रहे हैं।
डेली 10 लाख टिकट की बुकिंग
भारतीय रेलवे के आधिकारिक स्टेटमेंट के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 तक इस ऐप से रोजाना 10 लाख ऑनलाइन रेल टिकट बुक किए जा रहे हैं। इनमें 2.9 लाख रिजर्व्ड और 7.24 लाख अनरिजर्व्ड यानी अनारक्षित टिकट शामिल हैं। रेल मंत्रालय ने 12 अगस्त को इस ऐप को लेकर यह आधिकारिक बयान जारी किया है। इस ऐप की खास बात ये है कि इसमें आपको सिंगल-साइन-ऑन फैसिलिटी मिलती है, जिसकी वजह से रेलवे की सुविधाओं के लिए आपको फोन में अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं होगी।
इस ऐप के जरिए आप ऑनलाइन रिजर्व्ड के साथ-साथ UTS यानी अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते हैं। इसमें आप रेल वॉलेट को भी जोड़ सकते हैं, जिसकी वजह से आपको टिकट बुक करने में कम समय लगेगा। यही नहीं, इस ऐप में आपको PNR स्टेटस चेक करने के साथ-साथ ट्रेन के स्टेटस चेक करने, रेल मदद और यात्रा के दौरान फूड ऑर्डर करने की भी सुविधा मिलती है।
रेलवे के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन रिजर्व टिकट बुकिंग में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है। अभी लगभग 89% टिकट ऑनलाइन ही बुक किए जाते हैं। साल 2013-14 में यह आंकड़ा 49% था। यही नहीं, अनरिजर्व्ड टिकट बुकिंग में भी लोग अब ऐप का सहारा ले रहे हैं। अभी 39% अनरिजर्व्ड टिकट ऐप के जरिए बुक किया जा रहा है। मंत्रालय ने बताया कि इस ऐप के 4.76 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं।
नई IRCTC वेबसाइट भी होगी लॉन्च
भारतीय रेलवे ने लोगों की टिकट बुकिंग सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नई IRCTC वेबसाइट का बीटा वर्जन पिछले महीने लॉन्च किया है। जल्द ही, इसका फाइनल और स्टेबल वर्जन लॉन्च किया जाएगा। नई वेबसाइट के यूजर इंटरफेस में बड़ा बदलाव किया गया है। साथ ही, रेलवे इसके बैंडविथ को भी बढ़ाने की तैयारी में है, जिसके बाद एक साथ एक बार में लाखों टिकट बुक किया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें – HiSense ने भारत में लॉन्च किया MiniLED टीवी सीरीज, 75 इंच की बड़ी स्क्रीन में आएगी थिएटर वाली फील
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.