गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में तख्त श्री हजूर साहिब के पास माता साहिब गुरुद्वारे के नजदीक पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल पर हमला हुआ। इस हमले को जानलेवा बताया जा रहा है। एक हमलावर ने धारदार हथियार से बादल पर हमला किया, जिससे उनके हाथ में चोट आई। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हमले में पुलिस का एक जवान भी घायल हो गया।
यह हमला सुबह 11:30 बजे हुआ, जब बादल गुरुद्वारे जा रहे थे। एक व्यक्ति उनके पास आया और उन्हें चाकू मारने की कोशिश की। पुलिस अधिकारियों ने तुरंत बीच-बचाव किया, लेकिन बादल घायल हो गए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.