महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक SUV BE 6 Formula E Edition को अपडेट करने की तैयारी कर रही है। इसका टीजर भी रिलाज कर दिया गया है। इस अपडेटेड एडिशन को 15 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा।
C-शेप LED लाइट्स से बदलेगा लुक
टीजर में सबसे बड़ा बदलाव नई C-शेप LED DRLs और टेललैंप्स में नजर आया है। ये डिजाइन स्टैंडर्ड BE 6 में भी देखने को मिलता है। टीजर में एसयूवी को Tango Red कलर में दिखाया गया है। कंपनी मौजूदा मॉडल की तरह इसे कई कलर ऑप्शन में ला सकती है। इसमें Formula E थीम वाले बॉडी डेकल्स, ब्लैक अलॉय व्हील्स और फ्रंट फेंडर पर Formula E बैज मिल सकता है।
स्टैंडर्ड BE 6 से अलग इंटीरियर थीम
केबिन में भी स्टैंडर्ड BE 6 से अलग इंटीरियर थीम दिए जाने की संभावना है। BE 6 Formula E का केबिन रेगुलर वर्जन से अलग है। इसमें रेसिंग से जुड़े खास फीचर्स के साथ-साथ अपहोल्स्ट्री पर लेदरेट और स्वेड इंसर्ट्स दिए गए हैं। दरवाजों में एक सेमी-ट्रांसपेरेंट हिस्सा भी था, जिससे अंदर के मेटल पार्ट्स देखे जा सकते थे। केबिन में ऑरेंज एक्सेंट्स भी थे और ब्रेक कैलिपर्स पर भी ऐसा ही ट्रीटमेंट देखने को मिला। महिंद्रा BE 6 का ट्रिपल-स्क्रीन Sporteq वर्शन भी लॉन्च करेगी। हालांकि, Formula E वैरिएंट में ड्यूल 12.3-इंच स्क्रीन ही मिलने की उम्मीद है।
डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम
इसमें डॉल्बी एटमॉस के साथ 16-स्पीकर हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, दो वायरलेस चार्जिंग पैड, कूल्ड आर्मरेस्ट कंसोल, 360-डिग्री कैमरा, ADAS टेक्नोलॉजी, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, एम्बिएंट लाइटिंग, एडेप्टिव सस्पेंशन जैसे फीचर्स मिलते रहेंगे। कंपनी 15 अगस्त को Formula E Edition के साथ BE 6 Sporteq Edition भी लाने वाली है। Sporteq Edition में अलग इंटीरियर थीम के साथ ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलने की उम्मीद है। इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन भी दी जा सकती है।
बैटरी और रेंज में बदलाव नहीं
दोनों स्पेशल एडिशन में मेकैनिकल बदलाव की उम्मीद नहीं है। इनमें मौजूदा 59kWh और 79kWh बैटरी पैक के ऑप्शन ही ऑफर किए जाएंगे। दोनों मॉडल टॉप-स्पेक Pack Three ट्रिम पर बेस्ड हो सकते हैं और इन्हें लिमिटेड नंबर्स में सेल जाने की उम्मीद है। बताते चलें कि कंपनी ने अपनी स्कॉर्पियो N पिकअप को भी टीज कर दिया है और इसकी एंट्री 14 अगस्त को होने वाली है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.