हीरो मोटोकॉर्प अपनी 2026 Xtreme 125R को प्रीमियम TFT डिस्प्ले और TPMS फीचर्स के साथ अपडेट कर रहा है। इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा। 125cc की यह बाइक नए फीचर्स से अपने सेगमेंट में TVS Raider को टक्कर देगी।
TFT स्क्रीन और TPMS नया अपडेट
रशलेन की रिपोर्ट के अनुसार नई हीरो एक्सट्रीम 125R में अब TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। मौजूदा मॉडल में 4.2-इंच कलर LCD स्क्रीन मिलती है। वहीं, नया TFT डिस्प्ले ज्यादा इन्फर्मेशन और बेहतर ग्राफिक्स दिखा सकता है। बाइक में आपको TPMS यानी Tyre Pressure Monitoring System भी मिलेगा, जो टायर प्रेशर के बारे में सही जानकारी मिलती रहेगी। माना जा रहा है कि ये दोनों फीचर्स सिर्फ टॉप-स्पेक वेरिएंट में मिल सकते हैं।
फीचर्स की बात करें तो एक्सट्रीम 125R पहले से ही इस सेगमेंट की काफी फीचर-लोडेड बाइक है। इसमें स्प्लिट सीट, ड्यूल डिस्क ब्रेक, डुअल-चैनल ABS, ऑल-LED लाइटिंग, राइड मोड्स, 120-सेक्शन रियर टायर, मोनोशॉक और राइड-बाय-वायर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है। TFT स्क्रीन और TPMS जुड़ने से यह बाइक और प्रीमियम हो गई है।
इंजन में बदलाव नहीं
नई एक्सट्रीम 125R के इंजन में बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें मौजूदा 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन ही ऑफर किया जाएगा, जो 11.4 bhp की पावर और 10.5 Nm का टॉर्क देता है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से पेयर किया गया है। बाइक में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक, 120-सेक्शन रियर टायर और ऑल-LED लाइटिंग भी पहले की तरह मिलेंगे।
मौजूदा एक्सट्रीम 125R की कीमत 91,500 रुपये से 1.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। TFT स्क्रीन और TPMS वाले नए टॉप वेरिएंट की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है। इस अपडेट के साथ हीरो एक्सट्रीम 125R अपने सेगमेंट की सबसे फीचर-रिच बाइक्स में शामिल हो जाएगी।
अगले साल आएगी हीरो मोटोकॉर्प की पहले इलेक्ट्रिक मोटकसाइकिल
हीरो मोटोकॉर्प ने कन्फर्म किया है कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल 2027 में लॉन्च होगी। आने वाली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें दो खास प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएंगी, जिन्हें सबसे पहले EICMA 2025 में कॉन्सेप्ट के तौर पर दिखाया गया था। पहला प्लेटफॉर्म, जिसका कोडनेम UBEX है, एक स्ट्रीट-नेकेड मोटरसाइकिल के लिए होगा। दूसरा प्लेटफॉर्म, जिसका कोडनेम VXZ है, US की जीरो मोटरसाइकिल्स के साथ मिलकर डिवेलप किया जा रहा है और इसे एडवेंचर पसंद करने वाले बायर्स के लिए एक हाई-परफॉर्मेंस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर लाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.