मिडिल ईस्ट में एक बार फिर से जंग जारी है। ईरान और अमेरिका लगातार एक दूसरे के ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि, इस बीच एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिससे के दुनिया हैरान हो गई है। दावा किया जा रहा है कि चीन इस जंग में ईरान की मदद कर रहा है। जानकारी के अनुसार, चीन ने पाकिस्तान के रास्ते ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर की सप्लाई की है। इस दावे के सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में जंग के और ज्यादा बढ़ने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं, अब इन रिपोर्ट्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ गया है।
क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
पाकिस्तान के जरिए चीन से ईरान को 400 रॉकेट लॉन्चर मिलने की खबरों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस में बयान दिया। ट्रंप ने कहा- “यह हैरानी की बात होगी। ऐसी चीजें होती रहती हैं। उन्होंने (चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग) मुझसे बहुत मजबूती से कहा था कि वे इसमें शामिल नहीं होंगे। लेकिन उन्हें पता है कि मुझे बहुत निराशा होगी।” इससे पहले ट्रंप ने ईरान पर भीषण हमले की धमकी दी है।
AI के मामले में हम चीन से काफी आगे- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने AI के मुद्दे को लेकर भी चीन पर निशाना साधा। ट्रंप ने कहा- “AI के मामले में हम चीन से काफी आगे हैं। चीन में इस पर लगभग कोई कंट्रोल नहीं है। वहां काम बिना किसी रोक-टोक के हो रहा है। इसलिए हमें दोनों तरह से सावधान रहना होगा। हम उन पर ऐसी पाबंदियां नहीं लगाना चाहते कि अचानक हम चीन से पीछे रह जाएं। जो भी AI की रेस जीतेगा, वही जीतेगा। यह मामला इतना अहम है। मैं उन्हें बेहतरीन काम करने से रोकना नहीं चाहता।”
ये भी पढ़ें-
‘कोई और तय नहीं करेगा कि अमेरिका क्या बेचेगा’, F-35 डील पर ट्रंप ने नेतन्याहू को दिया जवाब
function loadFacebookScript(){
!function (f, b, e, v, n, t, s) {
if (f.fbq)
return;
n = f.fbq = function () {
n.callMethod ? n.callMethod.apply(n, arguments) : n.queue.push(arguments);
};
if (!f._fbq)
f._fbq = n;
n.push = n;
n.loaded = !0;
n.version = ‘2.0’;
n.queue = [];
t = b.createElement(e);
t.async = !0;
t.src = v;
s = b.getElementsByTagName(e)[0];
s.parentNode.insertBefore(t, s);
}(window, document, ‘script’, ‘//connect.facebook.net/en_US/fbevents.js’);
fbq(‘init’, ‘1684841475119151’);
fbq(‘track’, “PageView”);
}
window.addEventListener(‘load’, (event) => {
setTimeout(function(){
loadFacebookScript();
}, 7000);
});
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.