आईकू ने भारतीय बाजार में iQOO Z11 Lite 5G स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। बैंक ऑफर में यह 17,999 रुपये की शुरुआती प्रभावी कीमत पर मिल रहा है। इसकी बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। देखें फोन में क्या-क्या खास है
प्रोडक्ट्स के सुझाव
iqoo z11 lite 5g launched in india
18,000 रुपये से कम में लें नया आईकू फोन
रैम और स्टोरेज के हिसाब से फोन को तीन कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है। फोन की वास्तविक कीमत 4+128GB वेरिएंट के लिए 19,499 रुपये, 6+128GB वेरिएंट के लिए 21,499 रुपये और 6+256GB वेरिएंट के लिए 24,499 रुपये है। ग्राहक SBI और Axis बैंक कार्ड से खरीदी कर 1500 रुपये तक का छूट पा सकते हैं। बैंक ऑफर के बाद, 4+128GB वेरिएंट 17,999 रुपये, 6+128GB वेरिएंट 19,999 रुपये और 6+256GB वेरिएंट 22,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। फोन की बिक्री 30 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी और इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon से खरीदा जा सकेगा। इसे दो कलर्स – मिडनाइट ब्लू और सोलर फ्लेम में लॉन्च किया गया है।
चलिए एक नजर डालते हैं फोन की खासियत पर
बड़ा डिस्प्ले और तेजतर्रार प्रोसेसर
नए iQOO Z11 Lite 5G फोन में फ्लैट प्लास्टिक फ्रेम और बैक दिया गया है। इसके बैक पर मैट फिनिश है और ऊपर लेफ्ट साइड दो कैमरा कटआउट हैं। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.74-इंच का एचडी प्लस प्लस आईपीएस डिस्प्ले है। डिस्प्ले में सेल्फी कैमरे के लिए टियरड्रॉप नॉच है। लगभग 209 ग्राम वजनी इस फोन की मोटाई 8.4mm है। कंपनी का दावा है कि फोन में 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ सेगमेंट का सबसे चमकदार डिस्प्ले है।
कंपनी ने कंफर्म कर दिया है कि यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट के साथ आएगा, जिसमें AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में 5,79,000 से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। यह Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा। फोन दो साल के OS अपडेट और चार साल के सिक्योरिटी पैच अपडेट के लिए एलिजिबल होगा।
गिरने पर टूटेगा भी नहीं
फोन न गिरने पर आसानी से टूटेगा न पानी में खराब होगा। इसकी मजबूती का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यह MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, SGS 5-Star ड्रॉप रेजिस्टेंट रेटिंग और धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए फोन IP65 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा और AI फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए, फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप भी होगा, जिसमें Sony सेंसर वाला 50-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। सेल्फी के लिए, फोन में 5 मेगापिक्सेल कैमरा है। इसमें ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है, जिसमें AI क्रिएशन, AI कैप्शन्स और गूगल जेमिनी का सपोर्ट शामिल है।
बैटरी और फास्ट चार्जिंग
इस फोन में 6,500mAh की बैटरी है, जो 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार फुल चार्ज करने पर यह 20 घंटे तक सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग टाइम या 80 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम दे सकता है। इसमें फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है, जिससे केवल 10 मिनट की चार्जिंग में यह फोन 8 घंटे तक का कॉलिंग टाइम और 7.2 घंटे तक का ऑनलाइन वीडियो प्लेबैक टाइम दे सकता है। कंपनी का दावा है कि 5 साल तक इस्तेमाल करने के बाद भी इसकी बैटरी अपनी ओरिजिनल क्षमता का 80 प्रतिशत बनाए रखेगी। यह फोन वायर्ड रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग 2.0 को भी सपोर्ट करेगा।
आप iQOO के इन मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.