Rajasthan Royals Captain Riyan Parag: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है और इस टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होने वाला है।
आईपीएल 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स (RR) ने रियान पराग को टीम की कमान सौंपी है। इससे पहले संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में जाने के बाद RR ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम के अनुभवी खिलाड़ी रियान पराग को अपना कप्तान बनाया। सीजन शुरू होने से पहले RR ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने कई सवालों का जवाब दिया। इस बीच रियान ने संजू को लेकर एक ऐसा जवाब दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
संजू की तुलना विराट-रोहित से की
आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले राजस्थान रॉयल्स ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान एक सवाल के जवाब में रियान ने टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा से कर दी। उनका कहना था कि जैसे विराट और रोहित का रिप्लेसमेंट नहीं है, वैसे ही राजस्थान रॉयल्स के लिए संजू का भी रिप्लेसमेंट नहीं है।
संजू सैमसन को लेकर रियान पराग ने क्या बोला?
रियान पराग ने जयपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा ‘अगर आप संजू भैया की बात करें, तो उनके लिए हम ऐसा कभी नहीं सोचते हैं कि हम उन्हें रिप्लेस करेंगे। हां, हम ये बोल सकते हैं कि हम सेम स्किल सेट के बल्लेबाज को ला सकते हैं, सेम जगह पर हम बैटिंग करवा सकते हैं। जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट नहीं है, ऐसा ही संजू भैया का भी रिप्लेसमेंट नहीं है, क्योंकि वो बहुत अच्छे प्लेयर हैं।
गौरतलब है कि संजू सैमसन अब चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में शामिल हो गए हैं। चेन्नई ने ट्रेड डील के तहत 18 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल। वहीं, इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ही थे, लेकिन उनके जाने के बाद अब रियान पराग को कप्तान बनाया गया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.