MBBS Abroad Without FMGE: विदेश से MBBS करके भारत में बिना FMGE परीक्षा दिए प्रैक्टिस करना चाहते हैं? जानिए दुनिया के उन 5 देशों के बारे में, जिनकी डॉक्टरी की डिग्री को भारत में सीधे मान्यता दी जाती है।
ये हैं वे 5 देश जहां से पढ़ाई करने पर FMGE से मिलती है छूट
अमेरिका (USA)
अमेरिका में छात्रों को एमबीबीएस की जगह एमडी (MD) की डिग्री दी जाती है। अमेरिका में डॉक्टर बनने के लिए पहले चार साल का ग्रेजुएशन और फिर चार साल का MD कोर्स करना होता है, जिसमें कुल आठ साल का समय लगता है। इसी दौरान छात्रों को उच्च स्तरीय प्रैक्टिकल और क्लिनिकल ट्रेनिंग दी जाती है। यही कारण भारत में अमेरिका से पढ़े डॉक्टरों को बिना FMGE परीक्षा के सीधे प्रैक्टिस की इजाजत मिलती है।
यूनाइटेड किंगडम (UK)
ब्रिटेन (UK) में एमबीबीएस की पढ़ाई 5 से 6 साल की होती है। यहां पढ़ाई की शुरुआत से ही छात्रों को नेशनल हेल्थ सर्विस (NHS) के अस्पतालों में क्लिनिकल ट्रेनिंग दी जाती है। यूके की विश्वस्तरीय शिक्षा गुणवत्ता के कारण भारत में उनकी डिग्री को सीधे स्वीकार किया जाता है।
कनाडा
कनाडा भी अमेरिका की तरह 8 साल का मेडिकल एजुकेशन पैटर्न अपनाता है, जिसमें 4 साल की ग्रेजुएशन डिग्री के बाद एमसीएटी (MCAT) परीक्षा पास कर 4 साल का एमडी प्रोग्राम पूरा करना होता है। यहां का मजबूत क्लिनिकल एक्सपोजर भारतीय छात्रों को भारत में बिना FMGE दिए प्रैक्टिस का अवसर देता है।
ऑस्ट्रेलिया
ऑस्ट्रेलिया में 5 से 6 साल का मेडिकल प्रोग्राम होता है। यहां छात्रों को बेहतरीन मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर और आधुनिक क्लिनिकल ट्रेनिंग मिलती है। इस कारण ऑस्ट्रेलिया से प्राप्त मेडिकल डिग्री को NMC द्वारा सीधे मान्यता प्रदान की जाती है।
न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड में लगभग 6 साल की पढ़ाई के दौरान छात्रों को अस्पतालों में प्रैक्टिकल क्लिनिकल ट्रेनिंग दी जाती है। यहां की MBChB डिग्री को भारत में बिना किसी प्रवेश या लाइसेंसिंग परीक्षा के सीधे प्रैक्टिस के लिए मान्य माना जाता है।
छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सलाह
इन 5 देशों की डिग्रियां FMGE से मुक्त हैं, फिर भी छात्रों को वहां दाखिला लेने से पहले पढ़ाई की लागत, कोर्स की अवधि और एनएमसी (NMC) के सभी नए दिशा-निर्देशों की पूरी जानकारी जुटा लेनी चाहिए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की कानूनी या शैक्षणिक अड़चन का सामना न करना पड़े।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.