नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने मॉडल टाउन स्थित नैनी झील के पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए 9.73 करोड़ रुपये की परियोजना शुरू की है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि इस परियोजना के तहत कोरोनेशन पिलर सीवेज शोधन संयंत्र (एसटीपी) से सीवर का शोधित पानी झील में पहुंचाया जाएगा। इसका उद्देश्य शोधित अपशिष्ट जल के पुन: उपयोग को बढ़ावा देना है।
‘अमृत 2.0’ योजना के तहत शुरू की गई इस परियोजना का उद्घाटन रविवार को दिल्ली के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा, विधायक अशोक गोयल, क्षेत्रीय पार्षद विकेश सेठी और एमसीडी के उपायुक्त मोहित बंसल की मौजूदगी में किया गया। अधिकारियों के अनुसार, एसटीपी से शोधित जल नैनी झील में पहुंचाया जाएगा, जबकि अतिरिक्त शोधित जल का इस्तेमाल आसपास के निगम पार्कों की सिंचाई के लिए किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि पुनरुद्धार कार्य जुलाई 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.