Indian Overseas Bank LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) के 250 पदों पर भर्ती निकाली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
राज्यवार रिक्तियों की डिटेल्स
इंडियन ओवरसीज बैंक की यह भर्ती मुख्य रूप से चार राज्यों के लिए निकाली गई है:
तमिलनाडु: 100 पद (स्थानीय भाषा: तमिल)
कर्नाटक: 50 पद (स्थानीय भाषा: कन्नड़)
महाराष्ट्र: 50 पद (स्थानीय भाषा: मराठी)
गुजरात: 50 पद (स्थानीय भाषा: गुजराती)
चयनित उम्मीदवारों को केवल उसी राज्य में पोस्टिंग दी जाएगी, जिसके लिए वे आवेदन करेंगे। इसलिए अभ्यर्थियों को उस राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और बोलने का ज्ञान होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
शैक्षणिक योग्यता: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम (आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स या इंजीनियरिंग) में ग्रेजुएशन की डिग्री रखने वाले उम्मीदवार इस पद के लिए पात्र हैं। आवेदन करते समय अभ्यर्थी के पास ग्रेजुएशन की मार्कशीट या पासिंग सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आयु सीमा: 1 अगस्त 2026 को उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। यानी अभ्यर्थी का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) के उम्मीदवारों को नियम अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया और सैलरी
लोकल बैंक ऑफिसर के पद पर अंतिम चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा:
ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित परीक्षा
स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षण (LPT) (यदि उम्मीदवार ने 10वीं या 12वीं में स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है)
पर्सनल इंटरव्यू
सैलरी- चयनित अधिकारियों को JMGS-I स्केल के तहत आकर्षित वेतन दिया जाएगा, जिसमें शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये प्रति माह होगा, जो समय के साथ बढ़कर 85,920 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा डीए, एचआरए और अन्य बैंकिंग भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करें?
आवेदन शुल्क: सामान्य (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) और ओबीसी (OBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को 850 रुपये का शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग (PwBD) अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क केवल 175 रुपये रखा गया है।
आवेदन की प्रक्रिया
- अभ्यर्थी IOB की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाएं।
- ‘Careers’ सेक्शन में जाकर LBO भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद अपनी शैक्षणिक जानकारी दर्ज करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट (फोटो, मिग्नेचर, अंगूठे का निशान) अपलोड करें।
- फीस का भुगतान कर फॉर्म सबमिट कर दें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.