रवींद्र जडेजा का एक वीडियो इस समय खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने साथी गेंदबाज कुलदीप यादव की नकर करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में हेड कोच गौतम गंभीर हंसी से लोट-पोट होते हुए दिखे।
इस दौरान कमेंटेटर ने सीन को बताते हुए कहा, “ये लो, रवींद्र जडेजा। वो कुलदीप यादव की नकल कर रहा है। मैं तुम्हें बता रहा हूं। रिएक्शन देखो, चेहरा देखो, एक्सप्रेशन देखो। ऐसे ही वो (कुलदीप) रन-अप में आता है।” गंभीर के शानदार रिएक्शन ने इसका मजा और बढ़ा दिया।
सोनी लिव ने भी इस वीडियो को बड़े ही शानदार अंदाज में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि रवींद्र जडेजा ऐसे ही नंबर-1 ऑलराउंडर नहीं हैं। रवींद्र जडेजा बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग कर सकते हैं और जाहिर तौर पर गौतम गंभीर को भी हंसा सकते हैं।
IND vs SL XI स्कोरकार्ड
देवदत्त पडिक्कल ने अपने कलात्मक खेल का शानदार नमूना पेश करके श्रीलंका क्रिकेट एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के दूसरे दिन शतक लगाया और इस तरह से पहले टेस्ट मैच के लिए भारत की अंतिम एकादश में अपनी जगह पक्की कर दी लेकिन अनुभवी ऋषभ पंत और उनके साथी विकेटकीपर ध्रुव जुरेल बल्लेबाजी के लिए अनुकूल परिस्थितियों का फायदा नहीं उठा पाए।
भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में 90 ओवर में आठ विकेट पर 357 रन बनाए। पडिक्कल के नाबाद 142 रन और अनुभवी रविंद्र जडेजा की 63 रन (रिटायर्ड आउट) की जुझारू पारी भारतीय पारी का आकर्षण रहे। इनके अलावा मानव सुथार (41) ने भी अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित किया।
खेल आगे बढ़ने के साथ पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो गई थी और पडिक्कल ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए 18 चौके लगाए। उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
पडिक्कल का श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना तय है क्योंकि इस नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए पहली पसंद के बल्लेबाज साई सुदर्शन पैर के अंगूठे की चोट से समय पर उबर न पाने के कारण श्रृंखला से बाहर हो गए हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.