India vs Sri Lanka Test Schedule: मंगलवार, 28 जुलाई को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। टीम का नेतृत्व शुभमन गिल कर रहे हैं, जबकि उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है।
टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज से पहले अभ्यास मैच खेला जाएगा। उसके बाद भारत की आजादी वाले दिन यानी 15 अगस्त को पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। आइए सीरीज का पूरा शेड्यूल जान लेते हैं।
सीरीज से पहले चार दिन का अभ्यास मैच
बीसीसीआई ने टीम इंडिया का ऐलान करते हुए बताया कि टीम इंडिया बनाम श्रीलंका के बीच पहले एक टेस्ट अभ्यास मैच खेला जाएगा। बोर्ड ने बताया कि दोनों देशों के बीच श्रृंखला से पहले टीमें 7 अगस्त से शुरू होने वाले कोलंबो में चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी।
भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
भारत बनाम श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 से लेकर 19 अगस्त तक गाले इंटरनेशनल स्टेडियम खेला जाएगा। उसके बाद चार दिन के आराम के बाद 23 अगस्त से लेकर 27 अगस्त तक दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेला जाएगा।
टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड
शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन*, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथर, जसप्रीत बुमराह*, मोहम्मद। सिराज, प्रसिद्ध कृष्ण, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन।
बता दें कि साई सुदर्शन और जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस मंजूरी पर निभर करेगी। दोनों को इस टेस्ट सीरीज में हिस्सा लेने के लिए बीसीसीआई के सीओई से फिटनेस मंजूरी यानी सर्टिफिकेट लेना होगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.