हर्षद चोपड़ा ने अपने बचपन का एक ऐसा किस्सा सुनाया जिसे सुनकर लॉक अप 2 के सभी कंटेस्टेंट्स इमोशनल और हैरान हो गए। हर्षद ने बताया कि क्यों वह गे आदमियों से डरते हैं।
एक रात जब हर्षद के साथ हुई गलत हरकत
हर्षद ने कहा, ‘मैं थोड़ा वही डरा सहमा टाइम का बच्चा था। एक रात कोई मेरे पास आया और खुद को मुझपर रब करने लगा।’ हर्षद ने कहा कि उन्होंने पूरे कपड़े पहने थे, लेकिन वह बार-बार उनपर खुद को रब कर रहा था।
हर्षद संग उसी शख्स ने दूसरी बार किया गलत काम
हर्षद ने फिर कहा, ‘मैं ऐसा एक्टिंग कर रहा था कि मैं सोया हूं। किसी को नहीं बताया ये कभी क्योंकि पता भी नहीं था क्या हुआ।’ हर्षद ने फिर बताया कि कैसे उसी शख्स ने फिर उन्हें बालकनी में बुलाया और कुछ दिखाने के बहाने उठा लिया और फिर उनके साथ गलत बिहेव करने लगा। वह बोले उन्होंने उस वक्त रिएक्ट नहीं किया और ना सवाल किया क्योंकि वह नहीं जानते थे कि क्या करना चाहिए और वह डर गए थे।
हर्षद की पैरेंट्स से जरूरी रिक्वेस्ट
हर्षद ने फिर सभी पैरेंट्स से रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि बच्चों को कभी किसी के साथ मत छोड़ो चाहे आप उस इंसान पर कितना भी क्यों न ट्रेस्ट करते हो। उन्होंने कहा कि पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ एक स्ट्रॉन्ग कम्यूनिकेशन रखना चाहिए ताकि बच्चे उनके साथ सब शेयर कर सकें, चाहे वो खराब एक्सपीरियंस ही क्यों न हो। हर्षद ने कहा कि सर्वाइवर्स को सच बताना चाहिए उन लोगों का जो गलत हैं।
इस वजह से हर्षद को लगता गे आदमियों से डर
जिस शख्स ने उनका यौन शोषण किया, उसको लेकर हर्शद ने कहा, ‘वो लोग अब भी हैं, मजे में हैं और मैं अभी हूं अपने सारे उन…।’ हर्षद ने कहा कि इसी वजह से वह गे आदमियों से डरते हैं। उन्होंने क्लीयर किया कि वे उनसे नफरत नहीं करते, लेकिन जो बचपन का ट्रॉमा है उससे उनके मन में डर बैठ गया है।
हर्षद चोपड़ा के शोज
हर्षद के बारे में बता दें कि लॉक अप 2 उनका पहला रिएलिटी शो है। इससे पहले वह पॉपुलर शोज किस देश में है मेरा दिल, बेपनाह, ये रिश्ता क्या कहलाता है और बड़े अच्छे लगते हैं 4 में नजर आ चुके हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.