देवोलीना भट्टाचार्जी उन सेलेब्स में से हैं जो खुलकर हर मुद्दे पर अपनी बात रखती हैं। अब देवोलीना ने रोहित रॉय के टीवी को डस्टबिन मीडियम कहने पर अपना रिएक्शन दिया है।
लोगों को जिस थाली में खाना दो उसी में छेद करते हैं
देवोलीना ने आईएनएस से बात करते हुए कहा, ‘लोगों को एक अजीब आदत होती है कि जिस हाथ से उन्हें खाना खिलाया जाता है वो उसे ही काटते हैं या जिस थाली में खाना खाते हैं, उसी में छेद करते हैं। उनके शब्दों से ऐसा ही लगा है।’
रोनित के भाई के अलावा नहीं रोहित की पहचान
देवोलीना ने फिर कहा, ‘फिल्में तो छोड़ो, मुझे तो सच में याद नहीं कि वह किस टीवी शो में काम कर चुके हैं। सच कहूं तो ज्यादातर लोग उन्हें रोनित रॉय के भाई के नाम से जानते हैं। बस यही उनकी बड़ी पहचान है।’
देवोलीना ने आगे कहा, ‘रोहित को टीवी से पॉपुलैरिटी मिला है। टीवी ही उनकी बड़ी पहचान है और मुझे नहीं पता कि टीवी में रोहित की अपनी क्या पहचान है।’
रोहित ने टीवी में क्यों काम किया?
देवोलीना ने उनके स्टेटमेंट पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर टीवी इतना ही बुरा था तो क्यों वह इतने साल तक उसका हिस्सा रहे। अब वह उसी मीडियम को डस्टबिन बोल रहे हैं।’
बॉलीवुड एक्टर्स पर साधा निशाना?
एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे लगता है उनका ये कमेंट इनडायरेक्टली उन बॉलीवुड एक्टर्स पर भी है जो इन दिनों टीवी पर काम कर रहे हैं। आज हर बड़ा बॉलीवुड स्टार टीवी पर आता है अपनी फिल्म, रिएलिटी शोज को प्रमोट करने के लिए ताकि वे दर्शकों से कनेक्ट कर पाएं। क्या उनका ये कहना है कि वे सब डस्टबिन मीडियम पर काम कर रहे हैं? मुझे लगता है कि ये उन्होंने जानबूझकर कहा ताकि उन्हें अटेन्शन मिल पाए।’
टीवी ने मुझे पहचान दी
टीवी की अपने करियर में अहमियत पर देवोलीना ने कहा, ‘ये मेरा घर है। इसने मुझे सब दिया है जैसे काम, पहचान, रिस्पेक्ट और करियर। आज मैं जो भी हूं वो टीवी की वजह से हूं। मैं हमेशा इसकी शुक्रगुजार रहूंगी और इस पर मुझे गर्व है।’
देवोलीना की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह फिलहाल शो छठी मैया की बिटिया शो में नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो वह लास्ट कूकी में नजर आई थीं।
वहीं रोहित की बात करें तो वह लास्ट फिल्म कंट्रोल में नजर आए थे। इससे पहले वह टीवी सीरीज कर्मा कॉलिंग में नजर आए थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.