Shreyas iyer statement after ind vs zim t20i series: जिम्बाब्वे के खिलाफ 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा। उन्होंने इस सीरीज को खास बताया। युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन की तारीफ की। पूरा बयान पढ़िए।
कप्तान के तौर पर अतिरिक्त जिम्मेदारी पर क्या बोले?
क्या कप्तान के तौर पर आप पर थोड़ी अतिरिक्त जिम्मेदारी है, क्योंकि आपने टीम के कुछ युवा खिलाड़ियों से ज्यादा मैच खेले हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए भारतीय कप्तान ने कहा “मुझे लगता है कि अगर आप रिकॉर्ड देखें, तो मैंने लगभग उन सभी के बराबर मैच खेले हैं, जो लगभग 55 से 60 हैं। तो अनुभव के लिहाज से, कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिनके पास जबरदस्त अनुभव है क्योंकि आजकल वे आईपीएल में भी खेलते हैं। वे विशेष प्रतिभा के धनी हैं और उनसे जितना बेहतर प्रदर्शन करवाया जा सकता है, उतना ही टीम के लिए भी फायदेमंद है। इसलिए जब भी मैं मैदान पर उतरता हूं, मैं यह सुनिश्चित करने की पूरी कोशिश करता हूं कि वे सहज और तनावमुक्त महसूस करें, क्योंकि तभी उनसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाया जा सकता है।
जो स्टैंडर्ड तय किए हैं उन पर खरा उतरना है
जब तीनों विभागों में खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हों तो आपका काम कितना आसान हो जाता है? के जवाब में कप्तान बोले- “यह बहुत ज़रूरी है, खासकर कप्तान के तौर पर। आप देखते हैं कि लड़के आगे बढ़कर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और आपके लिए मैच जीत रहे हैं। आगे भी आपको यही चाहिए। हमने अभी लय बना ली है और यह जरूरी है कि हम अपने दृष्टिकोण और रवैये में निरंतरता बनाए रखें। आगे भी चुनौतियां होंगी, लेकिन हमारे अंदर जो धैर्य है और अगर हम आगे भी उतना ही साहस दिखाते हैं, तो मुझे लगता है कि यह भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा होगा।” जब उनसे पूछा गया कि “इस टीम को देखते हुए और आगे के लिए आपको सबसे ज्यादा क्या प्रेरित करता है? तब उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि हमने पहले मैच से ही जो मानक तय किया है, अगर हम उसे बनाए रखें या परिणामों की ज्यादा चिंता करने के बजाय, हमें बस इतना करना है कि हर बार मैदान पर उतरते समय उससे एक कदम आगे बढ़ने के बारे में सोचें। और यही संदेश हम सभी खिलाड़ियों को लगातार देते रहे कि चाहे हम किसी भी परिस्थिति का सामना कर रहे हों, महत्वपूर्ण यह है कि हम अपनी पूरी क्षमता से खेलें और यह सुनिश्चित करें कि हम टीम को उस मुकाम तक ले जाएं।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.