रेनॉल्ट (Renault) ने भारतीय मार्केट के लिए एक आक्रामक रणनीति की घोषणा की है। कंपनी देश में कुल सात नए मॉडल्स उतारने की योजना बना रही है। इसके तहत दो नए प्लेटफॉर्म भी पेश किए जाएंगे।
पावरफुल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन
आगामी रेनॉल्ट हाइब्रिड SUVs में 1.8-लीटर का 4-सिलेंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। यह इंजन 109bhp की पावर जनरेट करता है। इसके साथ 49bhp की इलेक्ट्रिक मोटर और 1.4kWh का लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया जाएगा। सिस्टम में 20bhp का स्टार्टर जनरेटर भी मौजूद है। कुल मिलाकर यह हाइब्रिड पावरट्रेन कुल 160bhp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें क्लचलेस मल्टी-मोड गियरबॉक्स दिया गया है, जो माइलेज को बेहतर बनाता है।
कैसे काम करती है हाइब्रिड टेक्नोलॉजी?
गाड़ी का स्टार्ट बटन दबाते ही इलेक्ट्रिक मोटर सीधे पहियों को पावर देती है। इससे कार बिना किसी आवाज और बिना ईंधन खर्च किए तुरंत स्टार्ट होती है। शहर में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर चलने के दौरान यह 80 पर्सेंट समय EV मोड में रह सकती है। जब ड्राइवर तेजी से एक्सीलरेटर दबाता है, तो इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर और स्टार्टर जनरेटर एक साथ मिलकर 160bhp की पूरी पावर देते हैं। तेज रफ्तार में हाईवे ड्राइविंग के समय पेट्रोल इंजन मुख्य रूप से काम करता है।
डिजाइन और फीचर्स
लुक और डिजाइन की बात करें तो रेनॉल्ट डस्टर हाइब्रिड काफी हद तक इसके स्टैंडर्ड पेट्रोल मॉडल जैसी ही दिखेगी। फर्क केवल बाहरी हिस्से पर मिलने वाली ‘Hybrid’ बैजिंग का होगा। केबिन के अंदर मॉडर्न फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी दी जाएगी। डस्टर के इस हाइब्रिड वैरिएंट को प्रीमियम फीचर्स चाहने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
2027 में आएगी 3-रो SUV
डस्टर हाइब्रिड के बाद रेनॉल्ट साल 2027 में 3-रो वाली एक बड़ी SUV बाजार में उतारेगी। यह नया मॉडल भी डस्टर के प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड होगा। ग्लोबल मार्केट में इसे ‘रेनॉल्ट बोरियल’ (Renault Boreal) नाम से दिखाया गया था। हालांकि, भारत में आने वाली 7-सीटर डस्टर का डिजाइन और फीचर्स बोरियल से थोड़े अलग होंगे। यह 3-रो SUV लंबाई में ज्यादा होगी और इसमें ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा। इसमें डस्टर वाले ही प्लेटफॉर्म और बेसिक डिजाइन एलिमेंट्स शेयर किए जाएंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
