भारत के खिलाफ मैच से पहले मुकाबला फिफ्टी-फिफ्टी का होने का दावा करने वाले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने हार का दोष पिच पर मढ़ा है और उम्मीद जताई है कि अगले मैच में अच्छी पिच मिलेगी।
पिच पर मढ़ा हार का दोष
भारत से मुकाबले में मिली हार के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान ने पिच को उम्मीद के मुताबिक नहीं बताया। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- मुझे लगता है कि पिच उम्मीद के मुताबिक नहीं थी। सुबह के समय नमी का असर जरूर पड़ा, लेकिन मुझे नहीं लगा था कि यह ज्यादा देर तक रहेगा। मुझे लगा कि नई गेंद से पिच सख्त बनी रही। दुर्भाग्य से, हमने शुरुआत में ज्यादा चौके भी नहीं लगाए, इसलिए गेंद नई ही रही और इसी वजह से मुझे लगा कि पिच से गेंद की मूवमेंट ने बल्लेबाजी को और भी मुश्किल बना दिया।
अगले मैच में बेहतर पिच मिलने की जताई उम्मीद
क्या परिस्थितियां हाल ही में आपके अनुभव जैसी थीं? इस सवाला का जवाब देते हुए रजा ने कहा “मुझे लगा कि बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान काफी नमी थी और वह काफी देर तक बनी रही। जबकि आज, नमी पहले आठ से दस या बारह ओवरों तक ही रही और इसके अलावा जब भारत बल्लेबाजी करने आया, तो विकेट बहुत सही था। तो, उम्मीद है कि अगले मैच के लिए हमें बेहतर विकेट मिलेगा ताकि टॉस हारने पर भी इसका ज्यादा असर न पड़े।
टीम की बल्लेबाजी पर क्या बोले कप्तान?
32/4 से 125/7 तक की वापसी पर बात करते हुए जिम्बाब्वे के कप्तान ने कहा- “बिल्कुल। यह एक सकारात्मक पहलू है। मारुमणि और मधेवेरे के लिए भी यह एक नई भूमिका है। मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की और हमें एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हम इसे सकारात्मक रूप से लेंगे और उम्मीद है कि बाकी खिलाड़ी भी योगदान देंगे ताकि अगर हम पहले बल्लेबाजी करें तो हम एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा कर सकें।”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.