इंग्लैंड सीरीज से पहले 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को खेलाने की मांग हो रही थी। जब टीम इंडिया में वैभव को जगह मिली है, तो संजू को बाहर बैठना पड़ा। ऐसे में अब कयास लगाया जा रहा है कि आखिरी मुकाबले में अभिषेक के साथ वो ओपनिंग करते हुए दिखाई दे सकते हैं। अगर संजू टीम में शामिल होते हैं, तो शिवम दुबे या तिलक वर्मा में से किसी एक को बाहर किया जा सकता है।
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीरीज में डेब्यू किया है, हालांकि वो 3 पारियों में कोई खास रन नहीं बना पाए हैं। सीरीज के दूसरे मैच में 14 रन, तीसरे मैच में 13 रन और चौथे मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। अगर वो बाहर जाते हैं, तो संजू की वापसी हो सकती है। वहीं, टीम इंडिया ईशान किशन और अभिषेक शर्मा को शायद ही ड्रॉप करे। श्रेयस अय्यर नंबर चार पर भी बैटिंग करते हुए दिख सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.